रवि कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: वैशाली जिले के पटेढी बेलसर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली खाद और बीज बनाने वाले कंपनी का पर्दाफाश किया हैं. जिलाधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर कृषि पदाधिकारी की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई, जिसने बालाजी ट्रेडर्स नामक कंपनी पर छापेमारी की.
छापेमारी के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में नकली बीज, फर्टिलाइजर और कीटनाशक दवाएं मिली. इनमें हजारों पैकेट नकली बीज, करीब 3000 पैकेट कैल्सियम, सल्फेट के हजारों पैकेट और कई प्रकार के फर्टिलाइज़र शामिल थे. जांच में पता चला कि विभिन्न ब्रांडों की हॉलमार्किंग लगाकर यह सामान किसानों को बेचा जा रहा था. जिला प्रशासन ने मौके पर ही बालाजी ट्रेडर्स को सील कर दिया और वहां रखे सभी अवैध सामान को जब्त कर लिया. कंपनी के संचालक को गिरफ्तार कर थाने में एफआईआर दर्ज की गई हैं. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि जिले में और किन स्थानों पर नकली बीज और खाद का व्यापार फैलाया गया हैं.
यह भी पढ़े: धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए छलका दर्द