बोधगया कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट पर मंथन, बीटीएमसी सभागार में अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक

By : News11 Bharat
बोधगया कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट पर मंथन, बीटीएमसी सभागार में अधिकारियों व स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ हुई अहम बैठक

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गयाजी/डेस्क:  गया जिले के बोधगया स्थित बीटीएमसी सभागार में बोधगया कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित कॉरिडोर के डिजाइन, संरचना और उसमें शामिल की जाने वाली सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करना रहा. बैठक में गया के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, बीटीएमसी के सचिव, कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट तैयार करने वाले अधिकारी, बोधगया के स्थानीय व्यापारी, प्रख्यात नागरिकों के साथ-साथ स्थानीय विधायक, नगर परिषद के अध्यक्ष, होटल एसोसिएशन के सदस्य, टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने कहा कि बोधगया एक विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल है, इसलिए कॉरिडोर का डिजाइन इस तरह तैयार किया जाना चाहिए जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलें, साथ ही स्थानीय लोगों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ हो. उन्होंने बताया कि बैठक का उद्देश्य यह समझना है कि कॉरिडोर के डिजाइन में कौन-कौन सी सुविधाएं शामिल की जाएं, ताकि यह परियोजना अधिक उपयोगी, व्यावहारिक और जनहितकारी बन सके.

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और स्थानीय नागरिकों ने यातायात व्यवस्था, पर्यटक सुविधाएं, सौंदर्यीकरण, व्यापारिक अवसर और स्थानीय रोजगार को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे. इस दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सहमति बनी, जिन्हें बोधगया कॉरिडोर के ब्लूप्रिंट में शामिल करने पर विचार किया जाएगा.

वहीं स्थानीय विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि बोधगया से जुड़े फुटपाथी फल कारोबारियों के लिए उचित स्थान चिन्हित किया जाना चाहिए, ताकि उन्हें व्यवस्थित ढंग से उसी स्थान पर स्थापित किया जा सके. इससे एक ओर उनका कारोबार सुचारू रूप से चलता रहेगा, वहीं दूसरी ओर बोधगया की अंतरराष्ट्रीय छवि भी और बेहतर होगी. 

यह भी पढ़ें: गढ़वा नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को लेकर उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में सभी कोषांगों के साथ बैठक

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.