नवादा में बेटी की संदिग्ध मौत, पिता ने दामाद और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

By : News11 Bharat
नवादा में बेटी की संदिग्ध मौत, पिता ने दामाद और ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
नवादा जिले में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप दामाद और ससुराल वालों पर लगाया है. गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के यशपुर निवासी गजेंद्र महतो ने नरहट थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने बताया कि उनकी बेटी पुष्पा वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. पिता ने कहा कि नौकरी लगने के बाद और भी ज्यादा प्रताड़ित कर रहा था और हमें यह आशंका है कि मेरे दामाद की किसी और से भी उसकी सामान्य जिसके कारण ही मेरी बेटी की पिटाई के बाद उसकी हत्या कर दी गई है.

गजेंद्र महतो के अनुसार, उनकी बड़ी बेटी पुष्पा की शादी 2019 में नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के बड़ी पाली निवासी अजीत वर्मा से हुई थी. शादी के शुरुआती कुछ साल सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पति अजीत और ससुराल वाले पुष्पा को प्रताड़ित करने लगे और मारपीट भी करते थे. पिता ने बताया कि शादी कराने वाले और परिवार के अन्य सदस्य हमेशा उन्हें समझाते थे. पुष्पा अपने पिता को अपने साथ हुई हर बात बताती थी. करीब दो महीने पहले भी अजीत ने पुष्पा के साथ मारपीट की थी, जिसकी जानकारी पुष्पा ने अपने पिता को दी थी.

उस समय गजेंद्र महतो के गांव के चाचा उदय और रामप्रवेश ने अजीत को समझाया था. अजीत ने धमकी दी थी कि अगर पुष्पा को वापस नहीं ले जाया गया तो वह उसे जान से मार देगा. गांव वालों के समझाने पर कि लड़की को कहां रखेंगे, गजेंद्र ने पुष्पा को ससुराल में ही छोड़ दिया. इसके बाद पुष्पा और अजीत अपने नए घर में चले गए. गजेंद्र महतो ने बताया कि करीब 2-3 दिन पहले अजीत ने फोन कर बताया कि पुष्पा कहीं चली गई है. लगभग आधे घंटे बाद अजीत ने फिर फोन कर पुष्पा की मृत्यु की सूचना दी. सुबह जब गजेंद्र महतो नवादा पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा पाया. उन्होंने दामाद अजीत वर्मा पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है.

यह भी पढ़े: IRCTC से जुड़े CBI मामले में आज सुनवाई, कोर्ट ने लालू परिवार के खिलाफ तय किया था आरोप
 
संबंधित सामग्री

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व पर कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने आदिवासी माता-बहनों को भेंट की सांस्कृतिक साड़ियां

करम पर्व को आदिवासी समाज की समृद्ध परंपरा, प्रकृति के प्रति आस्था और सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बताया

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी