CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी फेंकन महतो को मारी गोली

हाफ एनकाउंटर

CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी फेंकन महतो को मारी गोली

सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट कांड के मुख्य आरोपी फेंकन महतो का हाफ इनकाउंटर किया है।

csp संचालक से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई मुख्य आरोपी फेंकन महतो को मारी गोली

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
अमित कुमार / सीतामढ़ी :
सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र में CSP संचालक से लूट मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट कांड के मुख्य आरोपी फेंकन महतो का हाफ इनकाउंटर किया है। बताया जा रहा है कि सीतामढ़ी SP अमित रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि लूट कांड को अंजाम देने वाले अपराधी फिर किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने वाले हैं। 

पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग 

इस सूचना पर जिला पुलिस एक्शन में आई और सीतामढ़ी के रेवासी में फेंकन महतो नामक अपराधी का पीछा किया। भाग रहे अपराधी ने पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई जो गोली अपराधी के पैर में लगी। कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से दो देशी पिस्तौल, एक पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। पुलिस के गोली से घायल अपराधी को इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

अपराधी सीतामढ़ी और शिवहर निवासी 

पुलिस के इस पूरे ऑपरेशन में फेंका महतो के अलावा चन्दन कुमार, लड्डू कुमार, अविनाश कुमार और कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी सीतामढ़ी और शिवहर जिले के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह था जो लगातार लूट पाट की घटना को अंजाम दे रहा था। 

संबंधित सामग्री

Shravani Mela 2026: शिवमंत्र से गूंजेगा कांवरिया पथ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

बिहार

Shravani Mela 2026: शिवमंत्र से गूंजेगा कांवरिया पथ, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ये सुविधाएं

श्रावणी मेला क्षेत्र (पूरे कांवरिया पथ) में कांवरियों के लिए मोबाइल नंबर वाले साइनेज लगाए जाएंगे। बाबा अजगैबीनाथ मंदिर के निकट ड्रोन शो और लेजर शो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा।

Bihar Train: बिहार से इस राज्य के लिए दौड़ेगी श्रावणी मेला स्पेशल, चेक करें रूट और टाइम टेबल

बिहार

Bihar Train: बिहार से इस राज्य के लिए दौड़ेगी श्रावणी मेला स्पेशल, चेक करें रूट और टाइम टेबल

श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

बिहार

नवादा में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई, अलग-अलग कंपनियों के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

काल बना हाइवा: भागलपुर में 3 लोगों की मौत, बच्ची के शव के चुनने पड़े टुकड़े

बिहार

काल बना हाइवा: भागलपुर में 3 लोगों की मौत, बच्ची के शव के चुनने पड़े टुकड़े

भागलपुर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार हाइवा 3 घरों पर पलट गया। इसमें 3 लोगों की मौत हुई है। हादसे के दौरान हाइवा की स्पीड 60-70 के करीब थी।

बिहार में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, खंडर से बरामद ब्रांडेड विदेशी शराब और बीयर

बिहार

बिहार में पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, खंडर से बरामद ब्रांडेड विदेशी शराब और बीयर

नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान 181.93 लीटर विदेशी शराब समेत स्कूटी भी जब्त की गई।