नदी पार करने के दौरान हादसा, पानी के तेज बहाव में बह गया बच्चा

बाढ़ से कोहराम

नदी पार करने के दौरान हादसा, पानी के तेज बहाव में बह गया बच्चा

पश्चिमी चम्पारण जिले के रामनगर के दोन गांव के हारहा नदी के तेज बहाव के से 10 वर्षीय बच्चा पानी में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

नदी पार करने के दौरान हादसा पानी के तेज बहाव में बह गया बच्चा 

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
सागर शुक्ला / पश्चिमी चम्पारण:
पश्चिमी चम्पारण के रामनगर प्रखंड के उत्तरांचल में स्थित दोन के दो पचांयत के 20 गांव के लोग बाढ़ से अस्त व्यस्त हो गये हैं। जान हथेली पर रखकर उफान भरी आधा दर्जन नदियों को पार करना पडता है। देर शाम से भुरहवा दोन का 10 वर्षीय बच्चा अपने माँ के साथ बगल के गांव जाने के हारहा नदी पार कर रहा था इसी दौरान पानी बढ़ गया और माँ-बेटे डूबने लगे। 

माँ बच्चे का हाथ पकड़ी हुई थी लेकिन तेज बहाव में बच्चा बाढ़ के पानी में बह गया। 24 घंटे बाद भी बच्चे का शव नहीं मिला है। प्रशासन की तरफ से 24 घंटे में ना एनडीआरएफ और ना ही एसडीआरफ की टीम पहुंची है। इधर रामनगर के अलग अलग जगहों पर बाढ़ के पानी ने कोहराम मचाया है। नगर के रामरेखा नदी के पानी उफान पर है। नगर के जोलहाटोली और रतनपुरवा के दर्जनो घर में पानी घुस गया है।

वहीं रामनगर के चुडीहरवा और पथरी गांव के बीच सुखौडा नदी के पानी उफान पर है, जिससे सडक नदी में तब्दील हो गया है। लोग एक दूसरे के सहारे जान हथेली पर रख कर 5 किलोमीटर का सफर पैदल ही तय कर रहे हैं। 
 
संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।