सरपर पिस्टल रखकर, दस लाख रुपये फिरौती की रकम अपराधियों ने वसूला

सरपर पिस्टल रखकर, दस लाख रुपये फिरौती की रकम अपराधियों ने वसूला

सरपर पिस्टल रखकर दस लाख रुपये फिरौती की रकम अपराधियों ने वसूला

न्यूज़11 भारत

बिहार/डेस्क: बिहार की वैशाली से हैरान करने वाला वीडियो आया सामने युवक को हथियार के बल पर अपहरण कर सर पे हथियार रखकर बनाई गई वीडियो परिवारवालों को भेजी गई वीडियोज युवक की जान के बदले युवक की परिजनों से मांगी जा रही थी. दस लाख फिरौती. शिकायत के बाद पुलिस आई हरकत में ताबड़तोड़ छापेमारी करने के बाद जानकारी मिली कि चार से पांच की संख्या में युवक के पूरे घटना में संलिप्त होने की आ रही थी बात सामने वैशाली जिले के सहदेई थाना क्षेत्र में दर्ज अपहरण कांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित बरामद कर लिया.मंगलवार को महनार के एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को सहदेई थाना क्षेत्र निवासी समुंदरी देवी ने अपने पति परमिंदर पासवान के अपहरण की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के साथ एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अपहर्ता पैसे की मांग करते हुए परमिंदर पासवान के साथ पिस्टल के बट से मारपीट करते नजर आ रहे थे.प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देश पर  विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सारण जिले के मढौरा थाना क्षेत्र में छापेमारी की. वहां से अपहृत परमिंदर पासवान को मुख्य आरोपी प्रमोद कुमार के घर से सकुशल मुक्त कराया गया.घटना में शामिल शैलेन्द्र कुमार उर्फ कालू, रंजन कुमार, मिथलेश कुमार, सूरज कुमार और प्रेम कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, एक अन्य आरोपी धनंजय कुमार अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है.एसडीपीओ ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने पहले पीड़ित परिवार से तीन लाख रुपये, बाद में दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़े: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का बयान, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

संबंधित सामग्री

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बिहार

पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

झारखंड

बेंगाबाद प्रखंड सभागार में चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, मुखिया ने किया बहिष्कार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों  के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

बिहार

शेखपुरा जिले में टोटो और स्कॉर्पियों के बीच टक्कर में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी

झारखंड

मेदनीसारे पंचायत में नारी अदालत कमेटी का गठन, महिलाओं को मिली अधिकारों की जानकारी