बैंक से निकले, घर तक नहीं पहुंचे रुपए, वजीरगंज में दंपती से 4 लाख की झपटमारी, बदमाश फरार

By : News11 Bharat
बैंक से निकले, घर तक नहीं पहुंचे रुपए, वजीरगंज में दंपती से 4 लाख की झपटमारी, बदमाश फरार

अभिषेक राज/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
गयाजी जिले के वजीरगंज में दिनदहाड़े हुई झपटमारी की घटना ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए है. बैंक से चार लाख रुपये निकालकर घर लौट रहे दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने निशाना बनाया और रकम झपटकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

पीड़ित दंपती वजीरगंज थाना क्षेत्र के बुधौल गांव के रहने वाले है. पीड़िता सावित्री देवी ने बताया कि उन्होंने वजीरगंज स्थित एसबीआई शाखा से चेक के माध्यम से चार लाख रुपये की निकासी की थी. यह राशि घर में होने वाले शादी समारोह के खर्च के लिए निकाली गई थी. पैसे बैग में रखकर वह अपने पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी.

इसी दौरान वजीरगंज मंदिर के पास पीछे से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और अचानक झपट्टा मार दिया. सावित्री देवी को पहले लगा कि कोई छेड़खानी कर रहा है. वह खुद को संभालने में लगीं, तभी बदमाश बैग छीनकर तेज रफ्तार में फरार हो गए. दंपती ने बदमाशों का काफी दूर तक पीछा किया, लेकिन वे सुनसान रास्तों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. घटना के बाद पीड़िता ने वजीरगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. थाना प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है. दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोगों में भय और नाराजगी दोनों देखी जा रही है.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर: जहरीली शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, चौकीदार निलंबित, सेक्टर अधिकारी पर जांच
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य