नवादा में प्रेमी जोड़ा फरार, इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर परिवार को दी चेतावनी

By : Vaibhaw Vikram
नवादा में प्रेमी जोड़ा फरार, इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर परिवार को दी चेतावनी

अमन कुमार/न्यूज11 भारत

नवादा/डेस्क: बिहार के नवादा में एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया अकाउंट बनाकर वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते का इजहार करते हुए परिवार को चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर जारी इस वीडियो में नवादा की स्वीटी कुमारी और सतीश दिखाई दे रहे हैं. स्वीटी ने बताया कि वह कोरमा गांव की रहने वाली है और उसकी मौसी का घर बजवाड़ा में है. उसने यह भी दावा किया कि उसके प्रेमी का घर भी बजवाड़ा में ही है. स्वीटी ने वीडियो में कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और अपनी मर्जी से ही घर छोड़कर आई है. उसने आरोप लगाया कि उसके मौसी के दो बेटे, धर्मेंद्र और सुरेश, उसके ससुराल वालों को परेशान कर रहे हैं.

लड़की ने चेतावनी दी कि यदि उसके ससुराल वालों को कुछ भी होता है, तो उसकी जिम्मेदारी धर्मेंद्र और सुरेश की होगी. उसने एक फोन रिकॉर्डिंग भी वायरल की है, जिसमें वह आरोप लगा रही है कि उसे मारपीट और गाली-गलौज किया गया, जिसके कारण वह घर छोड़कर भाग गई. फोन पर बातचीत में लड़की ने यह भी कहा कि उसे रोज गाली दी जाती थी. अंत में उसने यह भी जोड़ा कि अब तो तिलक भी बच जाएगा. यह जोड़ा अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर फरार हो गया है.

यह भी पढ़ें: बच्चा चोरी की अफवाह पर महिला की पिटाई, ग्रामीणों ने बनाया बंधक; 20–25 पर केस दर्ज

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.