न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 542 करोड़ रुपए की लागत वाली प्रमुख योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. इस मौके पर मुख्यमंत्री बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली सुरंग परियोजना की भी शुरुआत करेंगे, जो राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को आधुनिक रूप में जोड़ने का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और कला एवं संस्कृति मंत्री अरुण शंकर प्रसाद भी उपस्थित रहेंगे.
यह भी पढ़े: आज JDU ज्वाइन करेंगे निशांत कुमार, पार्टी में शामिल होने के बाद बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों का करेंगे दौरा