मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की बड़ी सौगात, आज सीएम नीतीश करेंगे दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन

समृद्धि यात्रा का सातवां दिन<br/><br/>

By : News11 Bharat
मुजफ्फरपुर को 850 करोड़ की बड़ी सौगात, आज सीएम नीतीश करेंगे दर्जनों योजनाओं का उद्घाटन

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का आज सातवां दिन है. इस दौरान वे मुजफ्फरपुर जिले के माधोपुर पहुंचेंगे, जहां विकास योजनाओं के उद्घाटन के साथ-साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे.

850 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
मुख्यमंत्री आज मुजफ्फरपुर को करीब 850 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे. इनमें रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक प्रस्तावित सिक्स लेन सड़क, ग्रामीण सड़कों का निर्माण, बाइपास रोड, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, नए पुल, 520 बेड का अति पिछड़ा वर्ग बालिका छात्रावास और 32 पंचायत सरकार भवन शामिल है. इसके अलावा चंदवारा पुल और बाजार समिति परिसर में बने नए भवन का भी उद्घाटन किया जाएगा.

अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एनएचएआई, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे. समृद्धि यात्रा के दौरान घोषित सभी योजनाओं की वर्तमान स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा होगी.

सिक्स लेन रोड परियोजना पर विशेष फोकस
रामदयालु नगर से चांदनी चौक तक सिक्स लेन सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने के बावजूद एनएचएआई से एनओसी न मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो सका है. इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री आज अधिकारियों के साथ विशेष समीक्षा बैठक करेंगे, ताकि परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो सके.

सीएम दौरे को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था बदली
मुख्यमंत्री के मुजफ्फरपुर दौरे को देखते हुए जिले में ट्रैफिक रूट में बदलाव किया गया है. प्रशासन ने लोगों से पटना आने-जाने के लिए घर से कम से कम दो घंटे पहले निकलने की अपील की है. जीरोमाइल से बखरी की ओर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. दरभंगा से आने वाली भारी गाड़ियां मैठी टोल प्लाजा से पिलखी पुल होते हुए सकरा-मुरौल मार्ग से समस्तीपुर रोड के काजी इंडा तक जा सकेंगी.

सुबह 8 से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा आदेश
एसडीओ पूर्वी द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रैफिक में यह बदलाव सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा. प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम और यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो सके.

यह भी पढ़े: अगवानपुर गांव में लिंक रोड निर्माण पर ग्रामीणों का विरोध, जलनिकासी पैन भरने से जलजमाव का डर
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य