न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: अभी की बड़ी खबर बिहार की राजधनी पटना से निकल के सामने आ रही है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. आज सीएम नीतीश दोपहर 3:30 बजे पटना विश्वविद्यालय जाएंगे. जहां पटना विश्वविद्यालय के परिसर में शैक्षणिक भवन का उद्घाटन करेंगे.
यह प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन कला संकाय 147.29 करोड़ की लागत से पटना विश्वविद्यालय में बनाया गया है. वहीं इस मौके पर सीएम नीतीश के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील सिंह और कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे.