समस्तीपुर में बच्चा चोरी अफवाह: तीन निर्दोषों की पिटाई, सभी मानसिक रूप से बीमार पाए गए

By : News11 Bharat
समस्तीपुर में बच्चा चोरी अफवाह: तीन निर्दोषों की पिटाई, सभी मानसिक रूप से बीमार पाए गए

अफरोज आलम/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
समस्तीपुर में एक सप्ताह के अंदर बच्चा चोरी की अफवाह में तीन लोगों की पिटाई का मामला सामने आया है. जांच के दौरान तीनों मानसिक रूप से बीमार पाए गए. इस संबंध में एसपी अरविंद्र प्रतात सिंह ने संदेश जारी करते हुए लोगों से कानून अपने हाथ में नहीं लेने की अपील की है. एसपी ने बताया है कि इन दिनों बच्चा चोर के शक पर निर्दोष पीटे जा रहे है, जो गलत है. हम सभी को सामाजिक दायित्व का निर्वहन करना चाहिए. कहीं से भी कोई संदिग्ध बच्चा चोर दिखे तो तुरंत संबंधित थाने को सूचना दें।कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है.

पहला मामला 
21 फरवरी 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के केवश निजामत गांव के पास बच्चा चोर के शक में ग्रामीणों ने एक बुजुर्ग महिला की पिटाई कर दी. हालांकि गांव के ही कुछ लोगों ने मामला शांत कराया. महिला को एक कमरे में बदं कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को हवाले कर दिया. जांच में ये स्पष्ट हुआ कि महिला मानसिक रूप से बीमार थी। विभूतिपुर के नरहन गांव की रहने वाली है.

दूसरा मामला
26 फरवरी 2026 बंगरा थाने के मुर्गियाचक गांव में बच्चा चोर होने के शक पर लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया. इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसकी जान बची. युवक मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीण बहस करने लगे. पुलिस ने लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया. भीड़ के बीच फंसे युवक को किसी तरह निकाला और गाड़ी में बैठाया. पुलिस का कहना है कि है युवक मानसिक रूप से बीमार है.

तीसरा मामला 
27 फरवरी 2026 कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गांव के पास एक बुजुर्ग महिला को लोगों ने बच्चा चोर बताकर पिटाई कर दी. ग्रामीणों का आरोप है कि दो महिलाएं और एक पुरुष सरकारी स्कूल के पास पेड़ के नीचे बैठे थे. स्कूल से बाहर निकले बच्चों को इशारा कर बुला रहे थे. बच्चों की ओर से शोर मचाने पर एक महिला और पुरुष मौके से फरार हो गए. हालांकि, ग्रामीणों ने एक महिला को घेर लिया. सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला को गांव से सड़क तक ले आए और हंगामा करने लगे. हालांकि आधारपुर मुखिया प्रतिनिधि मनीष यादव एक मंदिर के पास महिला को बैठाकर कर्पूरी ग्राम थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी गई. ग्रामीणों की गिरफ्त में आई महिला गूंगी थी और कुछ भी बता नहीं पा रही थी.

यह भी पढ़े: खूंटी: 2011 से फरार चल रहे वारंटी राबर्ट मुण्डा और मनसिद नाग उर्फ एसी मनसिद गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल संतोष गंगवार ने श्रीबंशीधरनगर के श्रीबंशीधर मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की सुख-शांति की कामना की

राज्यपाल ने श्रीबंशीधर मंदिर को श्रद्धा, आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण केंद्र बताया

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

चैनपुर क्षेत्र के सेमरटांड़ में 5.85 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर मिली सफलता

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर की गई कार्रवाई

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।