न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज खगड़िया और सहरसा जिलों में पहुंच रही हैं. इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले के लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को जानेंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खगड़िया जिले में कुल 35 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 43 करोड़ रुपए है. इसके अलावा 284 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 261 करोड़ रुपए है. इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, कई मंत्री और अन्य बड़े अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
सहरसा जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 90 करोड़ रुपए है. इसके साथ ही 70 योजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत 286 करोड़ रुपए है. इसके अलावा 35 अन्य योजनाओं का कार्यारंभ किया जाएगा, जिनकी लागत 136 करोड़ रुपए है. इस अवसर पर भी बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे.
यह भी पढ़े: सहरसा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, 9 लोग घायल