मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, बेगूसराय और शेखपुरा में कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

By : News11 Bharat
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, बेगूसराय और शेखपुरा में कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा आज बेगूसराय और शेखपुरा जिलों में जारी है. इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री जनता के साथ जनसंवाद करेंगे और लोगों की समस्याओं को समझने के साथ समाधान पर ध्यान देंगे. बेगूसराय जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ₹109 करोड़ की 189 नई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 165 करोड़ की 211 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इन परियोजनाओं के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है. इस अवसर पर बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम, कई मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इसके बाद मुख्यमंत्री की यात्रा शेखपुरा जिले में जारी रहेगी. शेखपुरा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 144 करोड़ की 120 योजनाओं का शिलान्यास और ₹62 करोड़ की 169 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जिले में ये परियोजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसे विभिन्न क्षेत्रों में विकास को मजबूत करेंगी. इस मौके पर भी बिहार सरकार के दोनों डिप्टी सीएम, मंत्री और कई बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो सभी कार्यक्रमों की निगरानी और संचालन में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.

यह भी पढ़े: बिहार में गैस संकट को लेकर गृहमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे अहम बैठक
 
संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई