न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर स्वास्थ्य कारणों से देश की राजधानी दिल्ली के लिए रवाना होंगे. जानकारी के मुताबिक, सीएम दोपहर करीब 1 बजे पटना से दिल्ली प्रस्थान करेंगे. सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री दिल्ली में रूटीन मेडिकल चेकअप कराएंगे. स्वास्थ्य जांच के बाद वे कुछ समय दिल्ली में रुक सकते हैं. इस दौरे में मुख्यमंत्री के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहेंगे, जिससे इस यात्रा को और अहम माना जा रहा हैं. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए के शीर्ष नेताओं से मुलाकात हो सकती हैं.
यह भी पढ़े: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप से ढाई लाख की लूट, ग्राहक बनकर आए बदमाश फरार