भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज पटना में HC की नई इमारतों को करेंगे शिलान्यास

By : News11 Bharat
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज पटना में HC की नई इमारतों को करेंगे शिलान्यास

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क:  भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत आज पटना में अपने दौरे दूसरे दिन पटना उच्च न्यायालय परिसर में बनने वाली कई नई इमारतों का शिलान्यास करने वाले हैं. इस अवसर पर सर्वोच्च न्यायालय के कई माननीय न्यायाधीश भी उनके साथ उपस्थित रहेंगे. सीजेआई जिन नई इमारतों का शिलान्यास करने वाले हैं, उनमें एडीआर भवन, सभागार, प्रशासनिक ब्लॉक, बहुमंजिला कार पार्किंग, आईटी भवन, महाधिवक्ता कार्यालय के एनेक्स भवन और अस्पताल भवन शामिल हैं.

सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय परिसर में कई नई इमारतों का शिलान्यास करने के साथ गया में जजेज गेस्ट हाउस का पटना से ही ई-उद्घाटन करेंगे. साथ ही पटना के पुनपुन ब्लॉक के पोठही गांव में बिहार न्यायिक अकादमी के नए कैंपस के लिए “भूमि पूजन” समारोह में भी भाग लेंगे.

समारोहों में भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ सर्वोच्च न्यायालय के कई अन्य न्यायाधीश भी इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे. इनमें सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह, माननीय न्यायमूर्ति राजेश बिंदल, पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, माननीय न्यायमूर्ति सुधीर सिंह के साथ पटना उच्च न्यायालय के अन्य साथी माननीय न्यायाधीशों  तथा अन्य माननीय न्यायधीशों की गरिमामयी उपस्थिति भी होगी. उड़ीसा उच्च न्यायलय के माननीय न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू (मुख्य न्यायधीश, डेजीगनेट पटना उच्च न्यायालय) की गरिमामयी उपस्थिति वर्चुअल माध्यम से रहेगी.

यह भी पढ़ें: अवैध कोयला तस्करी में प्रति ट्रक 5500 रुपये उगाही के साथ अवैध कोयला खदान का होता है संचालन

संबंधित सामग्री

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य नवरात्र महोत्सव का भूमि पूजन संपन्न

बहरागोड़ा में पहली बार भव्य एवं आकर्षक संघीय नवरात्र दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर आज काली संघ मैदान में ब्राह्मण हरिहर महापात्र के द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया.

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू के घाघरा गांव में अंधविश्वास के विवाद को लेकर मारपीट, दो लोग घायल

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में अंधविश्वास से जुड़े मामले को लेकर हुए विवाद में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक ही पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.