न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में हुए नीट छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई बारीकी से जांच कर रही है. सीबीआई इस केस से जुड़े हर लोग से पूछताछ कर रही है. जिसमें परिजन, हॉस्टल के स्टाफ और SIT टीम के अधिकारी शामिल है. वहीं खबर यह भी निकल के सामने आ रही है कि सीबीआई ने SIT में शामिल पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की है.
सीबीआई कार्यालय में इस केस की आईओ रही सचिवालय एसडीपीओ, कदम कुआं थानेदार समिति अन्य अफसर से पूछताछ की गई है. पूछताछ के दौरान सीबीआई ने अधिकारियों से पूछा की आपने किस तरह से जांच की है? जांच के दौरान आपको क्या सबूत मिले हैं? जांच का क्या नतीजा निकला है?
बताया जा रहा है कि सीबीआई के केस टेकओवर करने के बाद एसआईटी ने उन्हें सभी साक्ष्य दे दिए थे. वहीं मृतक छात्रा के घर पर धमकी भरा पत्र फेंकने वाले आरोपी का भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. हालांकि एफएसएल की टीम में उस पत्र को लाया और लिखावट की जांच भी की जा रही है.
यह भी पढ़ें: तीन दिवसीय बिहार दौरे पर आज बिहार आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, एमजीएम कॉलेज में करेंगे रात्रि विश्राम