शराब पर एक्शन 

उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने जब्त की गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया।

By : Rani Thakur
उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई, 71 मामलों में जब्त 75 लाख के देशी-विदेशी शराब पर चला बुलडोजर

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
नमो नारायण मिश्रा / गोपालगंज:
गोपालगंज में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग और पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन ने जब्त की गई भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब का विनष्टिकरण कराया। डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में करीब 9352 लीटर शराब पर जेसीबी चलाकर उसे नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई कुचायकोट थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर की गई।

उत्पाद विभाग और पुलिस द्वारा विभिन्न अभियानों के दौरान जब्त की गई शराब को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया। कुल 71 कांडों में जब्त करीब 9352 लीटर देशी और विदेशी शराब पर प्रशासन का बुलडोजर चलाया गया। पूरी कार्रवाई डीएम के आदेश पर दंडाधिकारी, उत्पाद विभाग और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि गोपालगंज में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान उत्पाद थाना और विभिन्न पुलिस थानों द्वारा जब्त की गई शराब का विनष्टिकरण किया गया। उन्होंने कहा कि नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये है।

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जिले में शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

संबंधित सामग्री

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पूर्व पुलिस महानिदेशक विनय कुमार बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

बिहार के डीजीपी विनय कुमार अब नई भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें राज्य का नया मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है.

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

राजन कुमार हत्याकांड: पिता के दिल्ली से लौटने के बाद हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र मे चाकू मारकर की गई राजन कुमार की हत्या के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। 

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

सहरसा पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 891 लीटर कोडिनयुक्त कफ सिरप के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

जिले में अवैध मादक पदार्थ, शराब निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

अगर पढ़ाई करनी है, आगे बढ़ना है तो मोबाइल तो छोड़ना होगा: सीएम सम्राट

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को दानापुर के रामजीचक स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आयोजित PTM और पेंटिंग कॉम्पिटिशन में शामिल हुए। 

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

लखीसराय में भीषण सड़क हादसा: गंगा स्नान कर लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो खड़े ट्रक में घुसा

बिहार के लखीसराय जिले के बालगुदर पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है।