बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से झमाझम बरसेंगे बदरा

बिहार वेदर अलर्ट

बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस दिन से झमाझम बरसेंगे बदरा

मौसम विभाग ने आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

बिहार के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट इस दिन से झमाझम बरसेंगे बदरा

AI Generated Image |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार में आज से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। मौसम विभाग ने आज राज्य के 27 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। पटना, नालंदा, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में आज तेज बारिश हो सकती है। वहीं, 1 जुलाई से राज्य में झमाझम बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

बिजली गिरने से 4 की मौत

बता दें कि सोमवार को बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस कड़ी में सीतामढ़ी में 2 लोगों की जान गई है। जबकि, 24 से ज्यादा सोद झुलसे हैं। मुंगेर जिले में 15 साल की नाबालिग की बिजली गिरने से मौत हो गई और बख्तियारपुर में भी एक महिला की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम

बीते 24 घंटे में बांका, बेतिया, बगहा, कटिहार, खगड़िया, छपरा, रोहतास, कैमूर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, आरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा और बक्सर में सुबह बारिश हुई। पटना में कई दिनों के बाद मौसम बदला रहा। राजधानी में सुबह तेज धूप के बाद अचानक काले बादल छा गए। दिन में अंधेरा छा गया है। तेज हवा के चलते गर्मी से राहत मिली। वहीं पटना के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई। कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आगे कैसा रहेगा मौसम

  • 30 जून- पटना, नालंदा, भोजपुर, अरवल और जहानाबाद समेत कई जिलों में भी भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट का अनुमान है।
  • 1 जुलाई- पटना, गया, नालंदा, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, अरवल, औरंगाबाद और आसपास के जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और मध्यम बारिश की संभावना है।
  • अगले 7 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में 30 से 50km/h की रफ्तार से हवा चलेगी साथ ही तेज बारिश के भी आसार हैं।
     

संबंधित सामग्री

बिहार के इस रूट में थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए इसकी वजह और रेलवे की तैयारी

बिहार

बिहार के इस रूट में थमेगी ट्रेनों की रफ्तार, जानिए इसकी वजह और रेलवे की तैयारी

मझौलिया-बेतिया रेलखंड दोहरीकरण परियोजना के तहत नॉन इंटरलॉकिंग का काम 2 जुलाई को होगा। इस काम से कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है।

बिहार विधान परिषद में कल दिखेगा NDA का दबदबा; पवन सिंह और निशांत कुमार समेत 10 नए MLC लेंगे शपथ

बिहार

बिहार विधान परिषद में कल दिखेगा NDA का दबदबा; पवन सिंह और निशांत कुमार समेत 10 नए MLC लेंगे शपथ

बिहार विधान परिषद के सभी नवनिर्वाचित सदस्य कल (1 जुलाई) शपथ लेंगे। इनमें सबसे अधिक चर्चा में भोजपुरी स्टार पवन सिंह और निशांत कुमार ही हैं।

श्रावणी मेला में उचक्कों की खैर नहीं! पहलेजा से बाबा गरीबनाथ तक रहेगा हाईटेक पहरा

बिहार

श्रावणी मेला में उचक्कों की खैर नहीं! पहलेजा से बाबा गरीबनाथ तक रहेगा हाईटेक पहरा

श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए मुजफ्फरपुर में पहली बार पहलेजा घाट से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक सुरक्षा की हाईटेक व्यवस्था की जा रही है।

रोक हटाओ बहाली कराओ! पटना में भड़के BTSC लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थी, बिहार सरकार को दिया अल्टीमेटम

बिहार

रोक हटाओ बहाली कराओ! पटना में भड़के BTSC लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थी, बिहार सरकार को दिया अल्टीमेटम

पटना में एक बार फिर नौकरी की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। BTSC लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला।

SSB का एक्शन: भारत-नेपाल बॉर्डर से 8 लाख कैश समेत नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

बिहार

SSB का एक्शन: भारत-नेपाल बॉर्डर से 8 लाख कैश समेत नेपाली नागरिक गिरफ्तार!

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 41वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मंगलवार को 8 लाख रुपये के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है।