मॉडल अस्पताल में दलालों पर शिकंजा, बिहार में देश का पहला सरकारी अस्पताल बनेगा AI...

मॉडल अस्पताल में दलालों पर शिकंजा, बिहार में देश का पहला सरकारी अस्पताल बनेगा AI कैमरा निगरानी केंद्र

मॉडल अस्पताल में दलालों पर शिकंजा बिहार में देश का पहला सरकारी अस्पताल बनेगा ai कैमरा निगरानी केंद्र

हर्ष कुमार/न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
मॉडल अस्पताल से मरीजों को बहला-फुसलाकर निजी अस्पताल ले जाने के मामलों पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. मॉडल अस्पताल से आशा कार्यकर्ताओं द्वारा गरीब और अशिक्षित मरीजों को बरगलाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह मामला डीएम तक पहुंचा, जिसके बाद प्रशासन द्वारा कड़ा कदम उठाया गया. जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने अस्पताल परिसर के संवेदनशील स्थानों पर एआई कैमरे लगाने का निर्देश दिया है. ये कैमरे मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे. डीएम ने सिविल सर्जन को मरीजों की सुविधा के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए है. डीएस डॉ राजीव रंजन ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ गार्डों द्वारा ड्यूटी में लापरवाही की शिकायतें भी मिल रही है. ऐसे में दोनों की गतिविधियों की निगरानी जरूरी हो गई है. एआई कैमरों की मॉनिटरिंग प्रतिदिन की जाएगी. फिलहाल अस्पताल में 50 सीसीटीवी कैमरे लगे है. डीएम के निर्देश पर तीन प्रमुख स्थानों लेबर वार्ड, इमरजेंसी,एक्सरे रूम के अलावे जितने भी अति संवेदनशील जगह है. उन सभी जगहों पर एआई कैमरे लगाए जाएंगे. प्रशासन का मानना है कि इससे अस्पताल में पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, जिससे बच्चा चोरी के साथ साथ बिचौलियों पर पैनी नजर अस्पताल प्रवधन की रहेगी. मॉडल अस्पताल बिहार शरीफ सूबे का पहला सरकारी अस्पताल होगा. जहाँ ai कैमरे से निगरानी होंगी और यह व्यवस्था जनवरी माह मे ही शुरू किया जायेगा.

यह भी पढ़े: समस्तीपुर में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर बालू डिपो में घुसा, 3 घायल
 
संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार

प्रेमिका से मिलने रात में पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर करा दी शादी.. पुलिस पहुंची तो हो चुका था विवाह, Video वायरल

बिहार के मुजफ्फरपुर में प्रेम प्रसंग का एक अनोखा मामला सामने आया है. अहियापुर थाना क्षेत्र के अब्दुल नगर गांव में रात के अंधेरे में प्रेमिका से चोरी छिपे मिलने उसके घर पहुंचे.

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.