बिहार के कुख्यात शूटर गोविंद की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर को AK-47 से किया था छलनी

बिहार के कुख्यात शूटर गोविंद की हत्या, मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर को AK-47 से किया था छलनी

मुजफ्फरपुर के अमर सिनेमा रोड पर रविवार रात कुख्यात शूटर गोविंद को गोलियों से छलनी कर दिया गया। गोविंद शर्मा मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और आशुतोष हत्यकांड का मुख्य अभियुक्त था।

बिहार के कुख्यात शूटर गोविंद की हत्या मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर को ak-47 से किया था छलनी

बिहार के कुख्यात शूटर गोविंद की हत्या |

न्यूज 11 भारत /  पटना डेस्क: मुजफ्फरपुर के अमर सिनेमा रोड पर रविवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कुख्यात शूटर गोविंद को गोलियों से छलनी कर दिया गया। गोविंद शर्मा मुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार और आशुतोष हत्यकांड का मुख्य अभियुक्त था। आइकॉन टावर्स पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोविंद को निशाना बना लिया।

शूटर को खदेड़कर मारी गोली

बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसे खदेड़कर कई राउंड फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दो शूटरों ने सीढ़ी पर घात लगाकर गोविंद को आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां मारी है। जानकारी के अनुसार वह पटना से लौटा था और अपने फ्लैट में जा रहा था। आवास में घुसने से पहले ही अपराधियो ने उसे गोलियों से भून दिया। गोविंद आइकॉन टावर में किराए के एक फ्लैट में रहता था।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज 

इस मामले में पुलिस गैंगवार, पुरानी दुश्मनी और आपसी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसपी, सिटी एसपी समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन की। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

जांच के लिए विशेष टीम गठित

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मौके से पांच जिंदा कारतूस और छह खोखा बरामद हुआ है। गोविंद शर्मा पर विभिन्न थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है। गोविंद कुछ दिन पहले ही जेल से छुटा है। बता दें कि कुख्यात गोविंद शर्मा ने पूर्व मेयर समीर कुमार को एके 47 से भूनकर हत्या जार दिया था। इसके अलावा प्रोपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्यकांड में भी वह तीन अन्य शूटरों के साथ शामिल था। 
 

संबंधित सामग्री

पहले दुकान में चोरी, अब गोदाम में मिली लाश! मधेपुरा में कारोबारी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बिहार

पहले दुकान में चोरी, अब गोदाम में मिली लाश! मधेपुरा में कारोबारी की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मधेपुरा के मुरलीगंज में सिनेमा हॉल चौक के पास दुकानदार रमेश मालाकार का शव उनके गोदाम में फंदे से लटका मिला. परिजनों ने पूर्व में हुई चोरी और पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण हत्या की आशंका जताई है.

बिहार में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर रॉड से वार, दारोगा को बचाते हुए होमगार्ड जवान का फटा सिर

बिहार

बिहार में चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर रॉड से वार, दारोगा को बचाते हुए होमगार्ड जवान का फटा सिर

सुपौल के त्रिवेणीगंज में जेवरात चोरी की जांच करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। दारोगा को बचाने में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश

सम्राट सरकार का फुल ऑन एक्शन मोड! बदल डाला जमीन ट्रांसफर का पूरा सिस्टम, डीएम की पावर हुई तीन गुना

बिहार

सम्राट सरकार का फुल ऑन एक्शन मोड! बदल डाला जमीन ट्रांसफर का पूरा सिस्टम, डीएम की पावर हुई तीन गुना

बिहार सरकार ने सरकारी योजनाओं के लिए जमीन ट्रांसफर प्रक्रिया आसान की। अब 10 एकड़ तक भूमि आवंटन का फैसला सीधे DM और 20 एकड़ तक कमिश्नर ले सकेंगे। पारदर्शिता के लिए डिजिटल लैंड रिकॉर्ड अनिवार्य।

दूसरी जाति में शादी करने पर बेटी को उतारा मौत के घाट, नदी किनारे शव जलाकर मिटाए सबूत

बिहार

दूसरी जाति में शादी करने पर बेटी को उतारा मौत के घाट, नदी किनारे शव जलाकर मिटाए सबूत

मुजफ्फरपुर में अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों ने 21 वर्षीय सुजाता की गला दबाकर हत्या की और शव नदी किनारे जला दिया। पति के वीडियो वायरल होने पर भाई गिरफ्तार, वारदात में 8 आरोपी नामजद।

पैरों में जंजीर और ताला लगा कर मासूमों को दी यातना, दरभंगा के मदरसे से ऐसे भागकर बच्चों ने बचाई जान

बिहार

पैरों में जंजीर और ताला लगा कर मासूमों को दी यातना, दरभंगा के मदरसे से ऐसे भागकर बच्चों ने बचाई जान

दरभंगा के मदरसे से पैरों में जंजीर और ताला लगे 4 मासूम बच्चे प्रताड़ना के बाद भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और चाइल्डलाइन ने उन्हें रेस्क्यू कर बाल गृह भेजा। मामले की जांच जारी है।