Bihar politics: UCC पर सियासी संग्राम तेज, AIMPLB के विरोध पर गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार, जानें पूरा मामला !

UCC पर केंद्रिय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि एक देश, एक कानून ही UCC है। नरेंद्र मोदी सरकार के रहते इसे लागू करने की दिशा में कदम जारी रहेगा।

By : sawan kumar
Bihar politics: UCC पर सियासी संग्राम तेज, AIMPLB के विरोध पर गिरिराज सिंह का तीखा पलटवार, जानें पूरा मामला !

UCC पर सियासी संग्राम तेज

न्यूज11 भारत / बिहार डेस्क

संजय कुमार / बेगूसराय : गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास होने के बाद देशभर में सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर जहां एक ओर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है, वहीं केंद्र सरकार के नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। AIMPLB ने UCC को असंवैधानिक बताते हुए कहा है कि यह धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है और इससे देश की विविधता पर असर पड़ेगा।

“कुछ संगठन देश को इस्लामिक भारत बनाना चाहते हैं” – गिरिराज सिंह

इस पूरे विवाद पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ मुस्लिम संगठन देश को “इस्लामिक भारत” बनाने की सोच रखते हैं, लेकिन यह किसी भी हालत में संभव नहीं है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह देश संविधान से चलेगा और यहां किसी भी प्रकार का धार्मिक कानून लागू नहीं हो सकता।

“एक देश, एक कानून ही UCC” – केंद्र सरकार का रुख साफ

गिरिराज सिंह ने कहा कि “एक देश, एक कानून ही UCC है” और नरेंद्र मोदी सरकार के रहते इसे लागू करने की दिशा में कदम जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ राज्य मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति के कारण इस कानून का विरोध कर सकते हैं।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह मामला किसी धर्म विशेष का नहीं, बल्कि देश में समान नागरिक संहिता लागू करने का है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ संगठन शरीया कानून को बनाए रखना चाहते हैं, जबकि सरकार का लक्ष्य सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू करना है।

इसे भी पढ़ें- क्या निशांत होंगे बिहार के अगले मुख्यमंत्री ? पटना में जेडीयू दफ्तर के बाहर पोस्टर से सियासी हलचल तेज..

संबंधित सामग्री

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सरकार द्वारा अदालत में लगातार बदलते हलफनामे पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा - सबसे बड़ा सवाल मुख्यमंत्री की जवाबदेही का, क्या उनकी जानकारी और सहमति के बिना इतना बड़ा खेल संभव?

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

खौफनाक वारदात: दोस्त को घर से बुलाया फिर सिर में दाग दी गोली, झाड़ी में मिला शव

बेगूसराय में एक बार फिर दोस्ती का खौफनाक चेहरा सामने आया है।

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

शशांक राज पुनः बनाए गए BJYM के प्रदेश अध्यक्ष, एक बार फिर मिली युवा मोर्चा की जिम्मेदारी

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी गयी है. शशांक राज पुनः BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं.