Bihar News : स्वास्थ्य मंत्री का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, जनता से खास अपील

पहल

Bihar News : स्वास्थ्य मंत्री का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी, जनता से खास अपील

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट जारी किया गया है।

bihar news  स्वास्थ्य मंत्री का आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल जारी जनता से खास अपील 

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार |

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का आधिकारिक सोशल मीडिया एकाउंट जारी किया गया है। तीन प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्वीटर), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बनाए गए इनके आधिकारिक एकाउंट पर आमजन सीधे संवाद कर सकते हैं या किसी तरह की समस्या को भी साझा कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त उनसे एवं स्वास्थ्य महकमा से संबंधित सभी सूचनाएं, वक्तव्य, कार्यक्रम और जनहित से जुड़े तमाम संदेशों की प्रमाणिक जानकारी भी इन एकाउंट से प्राप्त की जा सकती है। आमजन, मीडिया प्रतिनिधियों तथा संबंधित सभी पक्षों से अनुरोध है कि वे सिर्फ स्वास्थ्य मंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर जारी सूचनाओं को ही आधिकारिक एवं प्रामाणिक मानें।

जनता से सावधानी बरतने की अपील 

स्वास्थ्य मंत्री के स्तर से इसे लेकर विज्ञप्ति जारी कर पूरी जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी अपुष्ट, भ्रामक या फर्जी सूचना पर विश्वास करने से पहले कृपया आधिकारिक हैंडल पर उपलब्ध जानकारी का अवश्य सत्यापन करें। स्वास्थ्य मंत्री कार्यालय समय-समय पर विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, विभागीय गतिविधियों, जन कल्याणकारी योजनाओं तथा महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी इन्हीं आधिकारिक माध्यमों से साझा करता है। सभी नागरिकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि वे इन्हीं आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अनुसरण करें तथा केवल इन्हीं पर जारी सूचनाओं को अधिकृत एवं विश्वसनीय मानें।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल निम्नलिखित हैं—

X (Twitter): https://x.com/Nishantjdu81
Facebook: https://www.facebook.com/Nishantjdu81
Instagram: https://www.instagram.com/nishantjdu81

संबंधित सामग्री

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

बिहार

बिहार में प्रसाद खाकर 150 लोग बीमार, उल्टी-दस्त से मचा हड़कंप

सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के सरडीहा गांव के मध्य टोला में प्रसाद खाकर करीब 150 लोगों के बीमार पड़ने से अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार

दिल्ली में जेपी नड्डा से मिले निशांत कुमार, चिकित्सा सुविधाओं पर हुआ मंथन

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की।

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बिहार

बागमती नदी का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जिलाधिकारी ने लिया जायजा 

बागमती नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर जिलाधिकारी, खगड़िया श्विक्रम विरकर द्वारा आज चौथम एवं बेलदौर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील एवं कटाव प्रभावित स्थलों का निरीक्षण किया।

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

बिहार

मछली पालकों को सीएम सम्राट का बड़ा तोहफा, देश के सबसे बड़े फिश ब्रूड बैंक का उद्घाटन

सीतामढ़ी के डुमरा प्रखंड के राघोपुर-बखरी में करीब 10.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने शुभारंभ किया।

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार

पशु तस्करी मामले में मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी गिरफ्तार

बिहार के मुंगेर जिले में पशु तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।