क्राइम

Bihar News: नवादा में घर से बुजुर्ग का शव बरामद, सिर में गोली मारकर हत्या

नवादा जिले के खालसा ढिवरी गांव में करीब 62 वर्षीय टुनटुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
Bihar News: नवादा में घर से बुजुर्ग का शव बरामद, सिर में गोली मारकर हत्या

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क : नवादा जिले के खालसा ढिवरी गांव में करीब 62 वर्षीय टुनटुन यादव की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के एक घर से बुजुर्ग का शव बरामद किया। मृतक के सिर में गोली लगी थी और गोली अंदर ही फंसी हुई थी। शव से दुर्गंध आने के कारण पुलिस करीब 24 घंटे पहले हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।

थाना के एएसआई मोहन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, जहां मृत अवस्था में शव बरामद किया गया। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। बताया गया कि शव को दफनाने और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन इससे पहले पुलिस को सूचना मिल गई।

मृतक की बहू ने जमीन विवाद को लेकर उसके बड़े बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि घटना के समय बेटा मौके पर नहीं था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

संबंधित सामग्री

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह का बड़ा बयान, कहा- उनसे मेरा...

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी अनुज सिंह के बारे में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक अनंत सिंह ने कहा कि नोमिनेशन की तैयारी गर्दा है।

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दिया इस्तीफा, अब इन्हें मिली जिम्मेदारी

बिहार विधान परिषद के सभापति और भाजपा के वरिष्ठ नेता अवधेश नारायण सिंह ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया है।

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा, यहां जानें कब से शुरू होगा आवेदन 

बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

जमीन के झगड़े ने लिया खूनी रूप, युवक की मौत; शव रखकर सड़क जाम

नवादा के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में जमीन विवाद को लेकर मीनू महतो (30) की हत्या का आरोप लगा है।

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, पूर्व प्रमुख के पति को मारी गोली

आंदर थाना क्षेत्र के शिवली मठिया गांव में गोलीबारी की घटना में आंदर प्रखंड की पूर्व प्रमुख प्रतिभा गिरी के पति एवं शिक्षक किशोर कुमार गिरी गंभीर रूप से घायल हो गये।