बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: आज फिर हंगामे के आसार, शराबबंदी के मुद्दे पर बवाल

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र: आज फिर हंगामे के आसार, शराबबंदी के मुद्दे पर बवाल

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र आज फिर हंगामे के आसार शराबबंदी के मुद्दे पर बवाल

न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क:
बिहार विधानमंडल का बजट सत्र जारी है और सदन के भीतर विभिन्न मुद्दों को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है. आज सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जहां कानून-व्यवस्था समेत कई अहम मुद्दों पर बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है.

विपक्ष राज्य में कानून-व्यवस्था के सवाल पर सरकार को घेरने की रणनीति में जुटा है. वहीं, रामविलास पासवान को ‘बेचारे’ कहे जाने को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. एलजेपी (आर) ने इस बयान पर राजद से माफी की मांग की है. चिराग पासवान की पार्टी के विधायक राजू तिवारी समेत अन्य नेताओं ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाया है. इधर, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने मंगलवार को विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग के बजट पर चर्चा के बाद बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बताया कि अगले एक वर्ष के भीतर 44,321 एएनएम की नियुक्ति की जाएगी। इसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 5,006 पद भी शामिल है.

मंत्री ने जानकारी दी कि चालू वित्तीय वर्ष में 7,468 एएनएम की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है. फिलहाल विभिन्न संवर्गों में 39,095 नियमित पद और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 5,226 रिक्तियां मिलाकर कुल 44,321 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जिसे अगले एक वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा पहुंच चुके है. थोड़ी देर में कार्यवाही शुरू होगी.

कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि राज्य सरकार के पदाधिकारी-कर्मचारियों की जांच होगी तो शराबबंदी कानून की पोल खुल जाएगी. विधानसभा परिसर में उन्होंने कहा कि होम डिलीवरी से शराब हर जगह पहुंच रही है. डिमांड करने पर विधानसभा में भी शराब पहुंच जाएगी.

आरक्षण बढ़ाने की मांग पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा

आरक्षण के दायरे को बढ़ाने की मांग को लेकर विपक्षी विधायकों ने विधानसभा में जोरदार हंगामा किया जा रहा हैं. हंगामे के कारण माहौल काफी गरमाया हुआ नजर आया.
 
यह भी पढ़े: सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वायरल वीडियो प्रकरण में 2 पुलिसकर्मी निलंबित

संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनकी पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार