बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार को बदहाली से निकाला, विकास का काम लगातार जारी, सहरसा के नवहट्टा में नीतीश कुमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

By : News11 Bharat
बिहार को बदहाली से निकाला, विकास का काम लगातार जारी, सहरसा के नवहट्टा में नीतीश कुमार ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

इन्द्रदेव/न्यूज11  भारत

सहरसा/डेस्क: सहरसा जिले के महिषी विधानसभा क्षेत्र के नवहट्टा राज संपोषित उच्च विद्यालय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस मौके पर उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी गूंजेस्वर शाह के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की. मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार को उन्होंने बदहाली से निकालकर विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया है.

अपने संबोधन में नीतीश कुमार ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि “पहले बिहार में केवल ₹400 की पेंशन दी जाती थी, जिसे हमारी सरकार ने बढ़ाकर ₹1100 कर दिया है. महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर महिला को ₹10,000 की सहायता दी जा रही है.” उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य हर वर्ग के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने पर केंद्रित है.

विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लालू राज के समय बिहार में न बिजली थी, न सड़कें थीं, न शिक्षा की व्यवस्था. आज हमनें मेहनत कर राज्य को उस अंधेरे दौर से बाहर निकाला है.” उन्होंने यह भी बताया कि अब हर घर को 125 यूनिट मुफ्त बिजली दी जा रही है.

जनसभा में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी और “फिर एक बार नीतीश कुमार” के नारों से पूरा नवहट्टा क्षेत्र गूंज उठा. मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि विकास की यह यात्रा रुकने नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें: मुंगेर: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुंगेर में किया चुनावी जनसभा को संबोधित

संबंधित सामग्री

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.