CISF सेंटर से बदलेगी बिहार की तस्वीर! राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम शुरु

बिहार सरकार ने राज्य में निवेश और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा दावा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि CISF सेंटर की मंजूरी मिली है और अपराधियों के खिलाफ पुलिस को खुली छूट दी गई है।

By : sawan kumar

CISF सेंटर से बदलेगी बिहार की तस्वीर! राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम शुरु

CISF सेंटर से बदलेगी बिहार की तस्वीर!

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

पटना -  बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 1 हजार लोगों की क्षमता वाले CISF सेंटर खोलने की मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि गया में भी CISF सेंटर स्थापित करने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया गया है। सरकार का मानना है कि इससे औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा मजबूत होगी और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

हाईलाइट्स -

  • गया में CISF सेंटर खोलने की मांग
  • 5 लाख करोड़ निवेश लाने का दावा
  • मुख्यमंत्री बोले— अपराधियों को नहीं बख्शा जाएगा
  • पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट 

 बिहार में 5 लाख करोड़ निवेश लाने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें पद संभाले हुए अभी सिर्फ 1 महीना 3 दिन हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में कई बड़े उद्योगपति बिहार आने लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि राज्य में 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम किया जाएगा। जिससे बिहार में रोजगार के कई रास्ते खुलेंगे और बिहार के लोगों का पलायन भी कम होगा। 

अपराधियों पर सख्ती, पुलिस को मिली खुली छूट

कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि उन्होंने पुलिस के “हाथ खोल दिए हैं”। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब कोई भी अपराधी बच नहीं सकता। राज्यभर में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अपराध नियंत्रण सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है।

इसे भी पढ़ें -  गंगा किनारे बदलेगा बिहार का भविष्य! 5500 करोड़ से बनेंगी नई फोर लेन सड़कें और सोन पर नया पुल

संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।