न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: ओमान में आयोजित वीमेन एशियन हॉकी में भारतीय महिला हॉकी टीम में शामिल झारखंड की पांच खिलाड़ी रविवार को रांची लौट आयी हैं. भारतीय टीम में झारखंड की खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया. आज पांचों खिलाड़ी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची हैं. भारतीय महिला हॉकी को रजत पदक दिलाने में टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रजत पदक विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक लाख और टीम के सदस्यों को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार हॉकी इंडिया की ओर से दिया जाएगा. जीत के बाद महिला हॉकी की खिलाड़ियों का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत किया गया.
यह भी पढ़ें: कथारा ओपी थाना प्रभारी राजेश कुमार प्रजापति ने बच्चों के बीच किया खेल समाग्री का वितरण