शंभू भगत/न्यूज11 भारत
भागलपुर/डेस्क: भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कथोनी ग्राम के खेत किनारे स्थित एक बगीचे में करीब तीन महीने के अज्ञात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बगीचे में पड़े शिशु के शव को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना गांव में तेजी से फैल गई कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों के अनुसार शिशु का शव वहां पड़ा प्रतीत हो रहा था.
घटना को लेकर गांव में दबी जुबान से तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं कोई इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बता रहा है हालांकि, शिशु की पहचान और मौत के कारणों को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है हैरानी की बात यह है कि समाचार लिखे जाने तक जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी गई लोगों का कहना है कि पुलिस के पहुंचने के बाद ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा सकेगा और मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी.
यह भी पढ़ें: सहरसा: नया बाजार में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, दो दुकानों में घुसा, हजारों का नुकसान