भागलपुर: नशा करने से रोकना पड़ा भारी: रोशन कुमार की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर: नशा करने से रोकना पड़ा भारी: रोशन कुमार की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

भागलपुर नशा करने से रोकना पड़ा भारी रोशन कुमार की पीट-पीटकर हत्या इलाज के दौरान मौत

शंभू भगत/न्यूज11  भारत

भागलपुर/डेस्क:  भागलपुर:नाथनगर थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में एक युवक को नशा करने से रोकना भारी पड़ गया जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रोशन कुमार (पिता – जमुना मंडल) के रूप में हुई है.बताया जा रहा है कि 23 तारीख की शाम करीब 7 बजे रोशन कुमार के घर के सामने कुछ लोग नशा कर रहे थे. इसका विरोध करने पर आरोपियों रोहित कुमार, आशीष कुमार, गुलजारी कुमार और किसलय कुमार एवम् 7 से 8 अन्य युवक ने मिलकर रोशन कुमार की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में परिजनों द्वारा उसे तुरंत भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कल शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई.मृतक रोशन कुमार की शादी 8 मई वर्ष 2025 में हुई थी और उसकी पत्नी 6 महीने की गर्भवती है. परिवार में वह चार भाइयों में तीसरे स्थान पर था. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

यह भी पढ़ें: सहरसा: सदर अस्पताल में मिली अज्ञात महिला की हुई पहचान, गैस KYC के लिए निकली महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

राजनीति

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण