Bihar Road Accident: स्कूल जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक बच्...

Bihar Road Accident: स्कूल जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक बच्ची की मौत, दो जिंदगी से लड़ रहे जंग

सुलतानगंज NH-80 पर तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे 3 बच्चों को रौंदा। 16 वर्षीय छात्रा की मौत, दो गंभीर रूप से घायल। चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस जांच और तलाश में जुटी।

bihar road accident स्कूल जा रहे बच्चों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर एक बच्ची की मौत दो जिंदगी से लड़ रहे जंग

न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: सुलतानगंज-भागलपुर एनएच-80 पर बुधवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेज रफ्तार कार ने स्कूल साइकिल से जा रहे तीन बच्चों को रौंद दिया, जिसमें 16 वर्षीय छात्रा करुणा कुमारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया है, वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जमकर विरोध जताया है।

साइकिल सवार बच्चों पर बनकर टूटी कार

हादसा सुलतानगंज के पैन गांव के करीब हुआ। महेशी गांव के रहने वाले करुणा कुमारी, अंश कुमार (12) और दिव्यांशु कुमार (15) रोज की तरह साइकिल से अपने स्कूल की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों बच्चे सड़क पर दूर जा गिरे और उनकी साइकिलें बुरी तरह चकनाचूर हो गईं। आसपास के लोगों के अनुसार, कार की गति इतनी अधिक थी कि चालक को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

इलाज के दौरान दम तोड़ा, दो की हालत नाजुक

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर दौड़े और खून से लथपथ बच्चों को उठाकर सुलतानगंज रेफरल अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ करुणा कुमारी ने दम तोड़ दिया। वहीं, अंश और दिव्यांशु की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

कार छोड़ फरार हुआ चालक, लोगों में आक्रोश

हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर भागने की फिराक में था, लेकिन ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए उसका पीछा किया। हालांकि, भीड़ का फायदा उठाकर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग निकलने में सफल रहा। स्थानीय लोगों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया और जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर क्षतिग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस की कार्रवाई और परिजनों का हाल

एएसपी संयम राजा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है और हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, करुणा कुमारी के घर में हादसे की खबर मिलते ही कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और मांग कर रहे हैं कि लापरवाह चालकों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

संबंधित सामग्री

नालंदा में अंधविश्वास में मौसी ने ली मासूम की जान, मोबाइल चोरी के शक में की हत्या

बिहार

नालंदा में अंधविश्वास में मौसी ने ली मासूम की जान, मोबाइल चोरी के शक में की हत्या

बिहार के नालंदा में मोबाइल चोरी के संदेह में मौसी ने अपनी बहन के मासूम बेटे की हत्या कर दी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

बिहार

बिहार के इस रूट में रफ्तार पकड़ेगी ट्रेन, 229 करोड़ से नई रेललाइन का होगा निर्माण

आम जनता की सुविधा के लिए मुजफ्फरपुर-कटरा-औराई-जनकपुर रोड नई रेललाइन परियोजना के लिए 229.05 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। यह प्रस्तावित रेल लाइन लगभग 66.55 किलोमीटर लंबी होगी।

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

बिहार

बिहार के इस रूट से जल्द दौड़ेगी नई ट्रेन, यहां चेक करें पूरा शेड्यूल

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारी की है। इस कड़ी में रेलवे की तरफ से गोंदिया से रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

बिहार

बिहार में इतने दिनों में पूरी हो जाएगी जमीन की मापी, लागू हुई नई व्यवस्था

आम नागरिकों की सुविधा के लिए बिहार सरकार ने भूमि मापी की नई व्यवस्था लागू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अविवादित भूमि की मापी 7 दिनों में जबकि विवादित जमीन की मापी 11 दिनों के अंदर कर ली जाएगी।

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश,  गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

बिहार

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश, गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।