मातम में बदली शादी की खुशियां: भतीजी की शादी से पहले खूनी हमला, तलवार-टांगी से च...

जमुई क्राइम

मातम में बदली शादी की खुशियां: भतीजी की शादी से पहले खूनी हमला, तलवार-टांगी से चाची को उतारा मौत के घाट

झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव स्थित एक घर में बेटी की शादी की तैयारियों के बीच बदमाशों के हमले में चाची की मौत हो गई।

मातम में बदली शादी की खुशियां भतीजी की शादी से पहले खूनी हमला तलवार-टांगी से चाची को उतारा मौत के घाट

शादी के घर में बदमाशों का हमला |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 
धीरज कुमार सिंह / जमुई :
झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर गांव में एक जुलाई को होने वाली शादी की खुशियां रविवार की रात खूनी हमले में मातम में बदल गईं। जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं, वहां सोमवार सुबह चीख-पुकार और गम का माहौल छा गया। हमले में गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय बेबी देवी की पटना ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। लोगों ने दादपुर के समीप एनएच-333 पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

नकाबपोश बदमाशों ने बोला धावा 

रविवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने दिनेश यादव के घर पर धावा बोल दिया। उस समय परिवार के अधिकांश सदस्य छत पर सो रहे थे। परिजनों के अनुसार दिनेश यादव अपनी बेटी काजल कुमारी की एक जुलाई को होने वाली शादी की खरीदारी के लिए झाझा बाजार गए हुए थे। इसी दौरान करीब एक दर्जन हथियारबंद बदमाश घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों पर तलवार, टांगी व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

महिला ने रास्ते में तोड़ा दम 

हमले में बेबी देवी समेत सुहागा देवी, काजल कुमारी, कोमल कुमारी, सुबोध कुमार और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को झाझा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को सदर अस्पताल जमुई भेजा गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। रास्ते में बेबी देवी ने दम तोड़ दिया।

बदमाशों ने की तीन राउंड फायरिंग 

घायल काजल कुमारी ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने मारपीट के दौरान दो से तीन राउंड फायरिंग भी की। एक गोली उसकी मां सुहागा देवी के पैर में लगी। बदमाश परिवार के लोगों के मोबाइल भी छीन ले गए और शादी के लिए रखे जेवरात लूटकर फरार हो गए। गोली की आवाज और शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी हमलावर बाइक से भाग चुके थे।

जमीन विवाद में हमले की आशंका 

परिजनों ने इस हमले के पीछे पुराने जमीन विवाद को कारण बताया है। उनका आरोप है कि दिनेश यादव के बड़े भाई वासुदेव यादव ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। परिवार का कहना है कि वासुदेव यादव, सुभाष यादव और मनोज यादव समेत कई आरोपितों की पहचान कर ली गई है। परिजनों के अनुसार वासुदेव यादव पिछले पांच दिनों से दादपुर में रहकर घटना की साजिश रच रहा था।

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना पर झाझा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, शादी की तैयारियों में जुटा परिवार अब मातम में डूबा हुआ है। गांव में तनाव का माहौल है और ग्रामीण दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


 

संबंधित सामग्री

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार

सावधान! बिहार में 30 जून को भारी बारिश और वज्रपात का तांडव, मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

बिहार के कई जिलों में कल भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है।

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार

शिक्षकों को नहीं काटना होगा दफ्तरों का चक्कर! बिहार में टीचर ट्रांसफर की नई गाइडलाइन जारी, ये 7 श्रेणियां तय

बिहार में शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए जिला या राज्य मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। वे निर्धारित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपने स्थानांतरण का दावा पेश कर सकेंगे।

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार

Patna Metro: अब इस स्टेशन तक चलेगी पटना मेट्रो, यहां जानिए कब से मिलेगी नई सेवा

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो का मलाहीपकड़ी स्टेशन तक शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने ट्रैफिक जाम पर भी प्लान बनाने को कहा है।

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहार

Bihar Train : बिहार में जनसाधारण एक्सप्रेस के कोच में आग, यात्रियों में अफरा-तफरी

बिहिया रेलवे स्टेशन पर जनसाधारण एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हालांकि लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन रोककर आग पर काबू पा लिया।

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

बिहार

जुलाई तक पटना साहिब स्टेशन पहुंचेगा 1.55 किमी फोरलेन, इस क्षेत्र के लोगों को होगा बड़ा फायदा

पटना के जेपी गंगा पथ की सीधी कनेक्टिविटी अब पटना साहिब रेलवे स्टेशन से ही हो जाएगा। इसका काम लगातार तेजी से चल रहा है। पटना साहिब स्टेशन से पटना घाट तक 1.55 किमी फोरलेन सड़क का निर्माण किया जा रहा है।