बाराचट्टी में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, संगठन विस्तार पर जोर

बाराचट्टी में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन, संगठन विस्तार पर जोर

बाराचट्टी में भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इसमें संगठन विस्तार, जनसंपर्क और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिय

बाराचट्टी में पं दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन संगठन विस्तार पर जोर

बाराचट्टी में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन |

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क 

राहुल कुमार/ शेरघाटी :  बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत सुलेबटा स्थित बीएनएस पब्लिक स्कूल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती, विस्तार और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

हाईलाइट्स :

  • बाराचट्टी के बीएनएस पब्लिक स्कूल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित
  • संगठन विस्तार और आगामी रणनीति पर कार्यकर्ताओं को किया गया प्रशिक्षित
  • जिला मंत्री अशोक सिंह और मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह रहे प्रमुख मौजूद
  • कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
  • बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय भागीदारी

विक्की सिंह की अध्यक्षता, अशोक सिंह रहे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के उत्तरी मंडल अध्यक्ष विक्की सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अशोक सिंह उपस्थित रहे। वहीं विधानसभा संयोजक हेमराज प्रसाद वर्मा भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। दो दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को घर-घर पहुंचाने का आह्वान

इस दौरान यह भी बताया गया कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रधानमंत्री Narendra Modi के ‘मन की बात’ कार्यक्रम और विकास योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर बाराचट्टी विधायक ज्योति मांझी के पुत्र रूपक मांझी भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रखंड उपाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, नरेश यादव, शिव प्रजापति, अजय ताम्रकार, अनुपम सिंह, सिंधु चैनपुरा, राजेश कुमार, नगीना देवी, सतनारायण, सुदीप कुमार गुप्ता, दीपक कुमार सिंह और धनेश्वर साव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प दोहराया गया।

इसे भी पढ़ें- बिहार बीजेपी में ‘किंगमेकर’ की एंट्री! विधायक दल नेता चयन के लिए शिवराज सिंह चौहान को बनाया गया ऑब्जर्वर

संबंधित सामग्री

दरभंगा में सिलेंडर ब्लास्ट से मातम: तीन की मौत, मासूम समेत 8 झुलसे, पूरा घर जलकर खाक

बिहार

दरभंगा में सिलेंडर ब्लास्ट से मातम: तीन की मौत, मासूम समेत 8 झुलसे, पूरा घर जलकर खाक

दरभंगा के सुंदरपुर इलाके में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से भीषण अग्निकांड हो गया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक मासूम समेत आठ लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

कल मिशन बंगाल पर निकलेंगे चंपाई सोरेन ! BJP प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार 

झारखंड

कल मिशन बंगाल पर निकलेंगे चंपाई सोरेन ! BJP प्रत्याशियों के समर्थन में करेंगे प्रचार 

राचट्टी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 397 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

क्राइम

राचट्टी चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो से 397 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो गिरफ्तार

बाराचट्टी चेकपोस्ट पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो से 397 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपी झारखंड से बिहार में शराब की खेप सप्लाई करने की फिराक में थे,

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत तीन पंचायतों में बैठक आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

झारखंड

गांव-बस्ती चलो अभियान के तहत तीन पंचायतों में बैठक आयोजित, योजनाओं की दी गई जानकारी

पटना में ‘रफ्तार-ए-सुकून’ मैराथन का शुभारंभ, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, खुद भी प्रतिभागियों संग चले

बिहार

पटना में ‘रफ्तार-ए-सुकून’ मैराथन का शुभारंभ, राज्यपाल ने दिखाई हरी झंडी, खुद भी प्रतिभागियों संग चले

पटना में आयोजित ‘रफ्तार-ए-सुकून’ सीनियर सिटीजन मैराथन का राज्यपाल ने शुभारंभ किया और स्वयं प्रतिभागियों के साथ पैदल भी चले।कार्यक्रम में स्वास्थ्य, फिटनेस और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए टीबी म