मगध विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 250 पीएचडी शोधार्थियो...

मगध विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 250 पीएचडी शोधार्थियों को दी उपाधि, मेधावियों को गोल्ड मेडल

मगध विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने 250 पीएचडी शोधार्थियों को दी उपाधि मेधावियों को गोल्ड मेडल

अभिषेक राज/न्यूज11  भारत

गया/डेस्क: मगध विश्वविद्यालय, बोधगया में आयोजित 22वां वार्षिक दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक बन गया. करीब एक दशक बाद आयोजित इस भव्य समारोह में बिहार के राज्यपाल एवं कुलाधिपति महामहिम आरिफ मोहम्मद खान ने पीएचडी के 250 शोधार्थियों, जिनमें दो डी.लिट्. भी शामिल हैं, को उपाधि और प्रमाणपत्र प्रदान किए.

मंच पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, कुलाधिपति के प्रधान सचिव, कुलपति, प्रतिकुलपति, पूर्व कुलपति और विभिन्न विश्वविद्यालयों के वरिष्ठ गणमान्य उपस्थित थे. सभागार मेधावियों और उनके परिजनों से खचाखच भरा रहा.

समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा- “ज्ञान और मोक्ष की इस पवित्र भूमि पर मैं वंदन करता हूँ. आज एक दशक के बाद मगध विश्वविद्यालय पुनः अपने गौरव की राह पर लौट रहा है. यह केवल दीक्षांत समारोह नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय की आत्मा के पुनर्जागरण का उत्सव है.”

उन्होंने कहा कि फरवरी 2023 में कुलपति के पदभार ग्रहण करने के समय विश्वविद्यालय में परीक्षाएँ रुकी हुई थीं, परिणाम लंबित थे और विद्यार्थियों का विश्वास डगमगाया हुआ था. लेकिन बीते ढाई वर्षों में 150 से अधिक लंबित परीक्षाएँ पूरी की गईं और चार वर्ष पीछे चल रहा सत्र नियमित कर दिया गया.

महामहिम ने घोषणा की कि मगध विश्वविद्यालय बिहार का पहला राज्य विश्वविद्यालय है जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र की स्थापना की जा रही है, जो प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा देगा.

समारोह में 28 परंपरागत और 6 व्यावसायिक कोर्स के कुल 34 मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए.
साथ ही सत्र 2022–24 के 156 स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को भी उपाधि दी गई.

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कवि सोहनलाल द्विवेदी की प्रसिद्ध पंक्तियाँ उद्धृत कीं- 
“चल पड़े जिधर दो डग मग में, चल पड़े कोटि पग उसी ओर…”
और उन्हें समाज निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया.

समारोह विश्वविद्यालय की गौरवपूर्ण वापसी का प्रतीक रहा और विद्यार्थियों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला.

यह भी पढ़ें: शेखपुरा में ट्रक-सीएनजी ऑटो की भीषण टक्कर में 6 लोगों की मौत, 7 लोग जख्मी, मचा बवाल

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बिहार

सासाराम में नहर से अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

बड़ी खबर सासाराम से है. जहां करगहर थाना क्षेत्र के रसूलपुर रजवाहा में पिपरा जगदलपुर गांव के बीच एक नहर से एक महिला का शव बरामद हुआ है. मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी है.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय