न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: बिहार में विधानसभा चुनावी माहौल के बीच सिवान जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई हैं. दरौंदा थाना में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी हैं. इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैं. जानकारी के अनुसार, एएसआई अनिरुद्ध कुमार बुधवार देर रात सिविल ड्रेस में कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या के बाद अपराधियों ने शव को दरौंदा थाना क्षेत्र के बसांव नवका टोला स्थित एक सुनसान इलाके में फेंक दिया.
सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना की खबर फैलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी का माहौल हैं. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं. फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर छापेमारी की जा रही हैं.