नववर्ष और क्रिसमस के पूर्व नालंदा जिले में ठंड का दिख रहा प्रचंड रूप, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का है असर

By : News11 Bharat
नववर्ष और क्रिसमस के पूर्व नालंदा जिले में ठंड का दिख रहा प्रचंड रूप, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का है असर

हर्ष कुमार/न्यूज11  भारत

नालंदा/डेस्क:  नववर्ष और क्रिसमस के पूर्व नालंदा जिले में ठंड ने अचानक अपना प्रचंड रूप दिखा दिया है. पर्वतीय इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच गया है, जिसका सीधा प्रभाव नालंदा जिले में देखने को मिल रहा है. शुक्रवार की सुबह से ही पूरे जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया.सुबह से लेकर शाम तक ठिठुरन भरी ठंड का असर बना रहा. तापमान में लगातार गिरावट के कारण आम लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है. घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दृश्यता बेहद कम रहने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई. स्थिति यह रही कि दिन के समय भी छोटे-बड़े सभी वाहनों की हेडलाइट जलती हुई नजर आई.

सुबह से दोपहर तक पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा. अचानक बढ़ी ठंड का सबसे ज्यादा असर गरीब और स्लम क्षेत्रों में देखने को मिला, जहां लोग अलाव के सहारे खुद को ठंड से बचाते नजर आए. जगह-जगह लोग आग जलाकर राहत पाने की कोशिश करते दिखे.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए हर चौक-चौराहे पर अलाव की समुचित व्यवस्था की जाए, ताकि जरूरतमंदों को राहत मिल सके. वहीं चाय की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी गई, जहां ठंड से बचने के लिए लोग गर्म चाय की चुस्कियों का सहारा लेते नजर आए.

मौसम के इस बदले मिजाज ने साफ संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड और भी अपना असर दिखा सकती है, जिससे प्रशासन और आमजन दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है.

यह भी पढ़ें: बिहार में ठंड के बढ़ते प्रकोप से पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की मौत

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य