न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: कुम्हरार सीट से लंबे समय से सक्रिय नेता अरुण सिन्हा ने आगामी विधानसभा चुनाव में हिस्सा न लेने का निर्णय लिया हैं. उन्होंने यह जानकारी खुद सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की. सूत्रों के मुताबिक, इस बार अरुण सिन्हा को चुनावी प्रतीक (सिंबल) नहीं मिला. एनडीए ने अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा से पहले ही अरुण ने अपनी दावेदारी वापस ले ली.
अरुण सिन्हा ने अपने संदेश में लिखा कि, “आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लडूंगा, लेकिन संगठन के लिए कार्य करता रहूँगा. पिछले 25 वर्षों में आप सभी ने जो विश्वास एवं सहयोग दिया, उसका मैं सदा आभारी रहूँगा." उन्होंने आगे कहा कि उनका उद्देश्य सदैव कार्यकर्ताओं और संगठन की भलाई में योगदान देना रहेगा. इस फैसले से कुम्हरार सीट पर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है और अब एनडीए उम्मीदवारों की अंतिम सूची पर सभी की नजरें लगी हैं.
यह भी पढ़े: बिहार चुनाव 2025: दूसरे चरण का बड़ा दौड़ आज से शुरू, 122 सीटों पर नामांकन की होड़