न्यूज11 भारत
पटना/डेस्क: बिहार का बजट पेश किया गया और केंद्र का बजट को आप कैसे देखते है? इस सवाल पर अनूप जलोटा ने कहा कि इस बीच नीतीश कुमार ने बिहार में कमाल किया हुआ है. बिहार आकर लगता ही नहीं है कि यह वही बिहार है, जहां सड़कें ढूंढनी पड़ती थी. आज तो 100000 सड़के हो चुकी है. नेशनल स्टैंडर्ड की सड़क है यह सब अच्छे बजट कहीं असर है. जब से नीतीश आए हैं, अब चीज बदलते जा रहे हैं. बजट में नए-नए प्रावधान आ रहे हैं. नए-नए सुविधा आ रही है. जो यहां बिहार को शिक्षित भी बना रही है. शिक्षा के क्षेत्र में काम हो रही है, इनकम टैक्स में और कमी आनी चाहिए जिससे लोगों को टैक्स देने में सुविधा ईश्वर का बजट और भी प्रगति लेगा फाइनेंस मिनिस्टर को मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं. देश के हर प्रदेश में हम तरक्की देख रहे हैं.
बिहार आए हैं बिहार में आपको कैसा लगा? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बिहार मेरा प्रिय है. बिहार गले का हार है, बिहार में बहुत रिच स्टेट है. मिनरल्स बिहार में बहुत कुछ है, बिहार में अब सरकार को ज्यादा ध्यान देना चाहिए खासकर शिक्षा की ओर हमारा संगीत का क्षेत्र है, उसमें भी ध्यान देना चाहिए. संगीत में जो कविताएं है, लिरिक्स है, उनको और बढ़ावा देना चाहिए घटिया जो शब्द है उसे निकाल देना चाहिए. बिहार अब मुझे पहले से ज्यादा अच्छा लगता है.
यह भी पढ़ें: ACB करेगी धुर्वा डैम के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण मामले की जांच, मामले को लिया अपने हाथों में