राजनीतिक द्वेष में चाकूबाजी में जख्मी युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की

By : News11 Bharat
राजनीतिक द्वेष में चाकूबाजी में जख्मी युवक की मौत पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर न्याय की मांग की

पवन कुमार सिंह/न्यूज11  भारत 

छपरा/डेस्क: पूरा मामला छपरा के बनियापुर थाना क्षेत्र के टोला परसा गांव में चाकूबाजी की घटना में घायल युवक अनुज कुमार (22) की शुक्रवार को पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई. शव गांव पहुंचते ही ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा और लोगों ने एनएच-331 को जाम कर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन के दौरान आरोपितो और थानाध्यक्ष पर करवाई की मांग की. लोगों का आरोप है कि घटना के बाद भी पुलिस करवाई में शिथिलता बरती है, और आरोपी खुलेआम घूमते रहे. इसी बीच चाकूबाजी में घायल युवक की मौत हो गई.

घटना 24 नवंबर की है. स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव में एक बारात के दौरान बातचीत के क्रम में जातिगत टिप्पणी को लेकर विवाद हुआ था. प्रारंभिक कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपित युवक अपने साथियों के साथ मृतक के घर पहुंचा और अनुज पर चाकू से हमला कर दिया. चीख-पुकार सुनकर बाहर आए पिता पर भी हमला कर दिया गया.

गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां अनुज की मौत हो गई, जबकि पिता की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

उधर, तनावपूर्ण स्थिति की जानकारी पर एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शव को पोस्टमॉटम के लिए भेजा. वही पुलिस ने इस मामले में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है.

यह भी पढ़ें: एक लाख 32 हजार बोल्ट बिजली करंट की चपेट में आकर ट्रक हुआ खाक, ड्राइवर की मौत, खलासी गंभीर

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य