न्यूज11 भारत
मोकामा/डेस्क: देश में एक तरफ हिंदू-मुस्लिम वर्ग के बीच नफरत की खाई पैदा की जा रही है,वहीं मोकामा नगर परिषद के मुस्लिम समाज ने हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी मिसाल कायम कर दी है. फ़ारसी मोहल्ले के लोकप्रिय वार्ड पार्षद शोएब खान के नेतृत्व में महादलित बस्ती इंदिरा नगर में मुस्लिम युवकों ने गर्म कपड़ों का वितरण किया. इस महादलित बस्ती में गरीबों,वृद्धों और दिव्यांगों को खुद अपने हाथों मुस्लिम युवाओं ने कंबल व अन्य गर्म कपड़ों का नये साल का उपहार दिया. मुस्लिम समाज के तत्वावधान में नेकी की दीवार के सौजन्य से गर्म कपड़ों का उपहार पाकर महादलितों में खुशी की लहर दौड़ गयी. पूरी बस्ती में उत्साह का माहौल कायम हो गया.
यह भी पढ़ें: बौद्ध महोत्सव 2026 की तैयारी तेज: डीएम शशांक शुभंकर ने किया कालचक्र मैदान का निरीक्षण