न्यूज़11 भारत
बिहार/डेस्क: ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध की आशंका के बीच बिहार में LPG गैस सिलेंडर की कमी ने चिंता बढ़ा दी है. पटना के लगभग 3000 हॉस्टल बंद होने के कगार पर हैं, क्योंकि गैस क्राइसिस के कारण उनका संचालन मुश्किल हो गया है. सूत्रों के अनुसार, इस गैस संकट से लगभग 2.5 लाख बच्चों को अपनी हॉस्टल सुविधाओं को छोड़कर घर जाना पड़ सकता है. इसके अलावा, कई हॉस्टल संचालक गैस की उपलब्धता न होने के कारण दैनिक आवश्यकताएं पूरी करने में असमर्थ हो रहे है.
यह भी पढ़े: NDA विधायकों के लिए कड़ा निर्देश, 16 मार्च तक पटना छोड़ने से रोक, राज्यसभा चुनाव की तैयारियां तेज