आलोक कुमार सिंह बनाये गये RLM के प्रदेश अध्यक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा

हिमांशु पटेल , प्रधान महासचिव और मदन चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये गये

By : News11 Bharat
आलोक कुमार सिंह बनाये गये RLM के प्रदेश अध्यक्ष, प्रेस कॉन्फ्रेंस में  उपेंद्र कुशवाहा ने की घोषणा

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: आलोक कुमार सिंह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा (RLM) के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गये हैं. शुक्रवार को RLM सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में आलोक कुमार सिंह के नाम का ऐलान किया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के नेता आनंद माधव, विधायक आलोक सिंह विधायक भी मौजूद थे. हालांकि विधायक रामेश्वर महतो इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपस्थित नहीं थे. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी के संगठन को भंग किया गया था. संगठन को भंग करते समय कहा गया था कि पार्टी का पुनर्गठन कर दिया जाएगा. आज से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई पढ़ो पर लोगों को रखा गया है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जिनको भी जिम्मेदारी दी जा रही है वही पार्टी का विस्तार करेंगे.

पार्टी में आज से लोगों को जोड़ा जाएगा. सदस्यता अभियान अब से आरंभ होगा. कुछ ही दिनों में जिला अध्यक्ष भी मनोनीत किया जाएगा. 

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि कई दौर के विमर्श के बाद आलोक कुमार सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है और 2 कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी  और प्रशांत पंकज बनाये गये हैं.

उपेन्द्र कुशवाहा की घोषणा के अनुसार, प्रधान महासचिव - हिमांशु पटेल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन - मदन चौधरी बनाये गये हैं। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने आगे कहा कि केंद्र का बजट और राज्य सरकार का भी बजट आने वाला है. केंद्र के बजट से बिहार को कई उम्मीदें हैं, क्योंकि बिहार ने इतना प्रचंड बहुमत दिया है. और पीएम मोदी भी हमेशा बिहार के लिए सोचते है. 

बिहार केंद्र सरकार की बजट से उम्मीद कर रहा है और हम आपके माध्यम से केंद्र सरकार से भी आग्रह कर रहे हैं कि भारत सरकार बिहार को और सहयोग दे। वहीं कहा कि राज्य की सरकार ने बिहार का ध्यान रखा है. अभी जो आर्थिक सर्वे आया है उसमे भारत आगे बढ़ रहा है और विकास कर रहा है ये एक सुखद अनुभूति है. बिहार की सरकार भी सभी चीज़ों का ख्याल रखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: Bihar Property Registration: आज से बदल गए जमीन रजिस्ट्री के नियम, जानें क्या?

संबंधित सामग्री

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

पूर्व मंत्री बिमला प्रधान के निधन पर राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने जताया शोक

कहा- गोंड समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रही

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

कांके रोड स्थित रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण, पुलिस ने दो घंटे के भीतर सकुशल छुड़ाया, 5 गिरफ्तार

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके रोड रॉक गार्डन के पास भरी दोपहरी एक युवक का अपहरण कर लिया गया.

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन, रांची के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

पूर्व मंत्री विमला प्रधान का निधन हो गया है. उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली.