नवादा के पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ वायु सेना जवान संजय कुमार का अंतिम संस्कार

नवादा के पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ वायु सेना जवान संजय कुमार का अंतिम संस्कार

छुट्टी पर आये जवान का पटना में इलाज के दौरान हो गया था निधन

नवादा के पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ वायु सेना जवान संजय कुमार का अंतिम संस्कार

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय वायु सेना के जवान संजय कुमार का पटना में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 18 फरवरी को छुट्टी पर अपने पैतृक गांव आए थे. 25 फरवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें गया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. स्थिति गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली.

संजय कुमार वर्ष 2004 में भारतीय वायु सेना में शामिल हुए थे और वर्तमान में बेंगलुरु में तैनात थे. उनके असामयिक निधन से परिवार और गांव में शोक का माहौल है. वे स्वर्गीय अनिल पंडित के पुत्र थे. उनके परिवार में पत्नी सिंपी कुमारी, एक 13 वर्षीय पुत्र और एक 8 वर्षीय पुत्री हैं.

उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव लाया गया. बिहटा एयर पोस्ट से वायु सेना के अधिकारी तीन गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे. जवानों ने सैन्य परंपरा के अनुसार गार्ड ऑफ ऑनर दिया और बिगुल की धुन के बीच अंतिम सलामी अर्पित की. क्षेत्र के बड़गांव धनारजय नदी तट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया.

वायु सेना की दो टीमों ने उनकी पत्नी को 25 हजार रुपये की नकद 

सहायता राशि प्रदान की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और परिजन उपस्थित रहे. सभी ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार जवान बताया.

यह भी पढ़ें: दस धुर जमीन को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में जमकर मारपीट; तीन लोग गंभीर घायल

संबंधित सामग्री

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

झारखंड

गुमला में युवक पर जान लेवा हमला, सिर में लगे छह टांके

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

झारखंड

डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर एवं कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

झारखंड

जिला बाल संरक्षण इकाई के प्रयास से चंदवा के अनाथ शुभम व शिवम को मिलेगी चार-चार हजार रुपये मासिक सहायता

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

झारखंड

मंडल कारा चास का डीसी - एसपी की देख रेख में चली छापेमारी, जांच के दौरान नहीं मिला कोई आपत्तिजनक सामान

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम 

झारखंड

नामकुम थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन की छिनतई, बाइक सवार स्नैचर ने दिया घटना को अंजाम