न्यूज11 भारत
रांची/डेस्कः- बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने बड़ी घोषणा कर दी है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने कहा है कि इस बार हमारी पार्टी लगभग 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जो कि पिछली बार से पांच गुणा ज्यादा होगी. पार्टी अध्यक्ष का कहना है कि AIMIM बिहार में तीसरा विकल्प बनने की कोशिश में है. जल्द ही समान विचारधारा वाली पार्टी से गठबंधन करने की भी कोशिश की जाएगी.
बता दें कि बिहार में चुनाव की तारीख तय हो जाने के बाद राजनीतिक माहौल गरमाने लगी है, एक तरप जहां एनडीए व इंडी गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पाई है वहीं दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM ने एक बड़ा एलान कर दिया है. पार्टी ने कहा कि वे इस बार 2020 के मुकाबले 5 गुणा ज्यादा सीटों पर लड़ेगी. प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि हमारी कोशिश है कि एआईएआईएम पार्टी बिहार में तीसरा विकल्प बने. 'थर्ड फ्रंट' (Third Front) खड़ा करने के लिए समान विचारधारा वाले पार्टियों से बी गठबंधन करने की कोशिश की जा रही है.
ये भी पढ़ेंः- Explainer: बिहार चुनाव में ये है जातियों का समीकरण, किस पार्टी का कितना वोटर आइए जानते हैं..