जरूरी बैठक

बिहार के DGP  से मिलने के बाद तेजस्वी ने विपक्ष के नेताओं को किया आमंत्रित, कहा- बिहार आकर...

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। यह बैठक पुलिस मुख्यालय में हुई।

By : Rani Thakur
बिहार के DGP  से मिलने के बाद तेजस्वी ने विपक्ष के नेताओं को किया आमंत्रित, कहा- बिहार आकर...

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
रोहित / पटना:
 बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को बिहार के डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। यह बैठक पुलिस मुख्यालय में हुई। इस बैठक में उन्होंने पटना में बंटी यादव हत्याकांड, सिवान में छात्र पर एके-47 चलाने के मामले में डीएम और एसपी पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी डीजीपी के समक्ष सवाल खड़ा किया। 

तेजस्वी यादव ने कहा कि एके-47 चलाने का आदेश किसने दिया। एक सिपाही को बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता है। आदेश देने वाले बच नहीं सकते हैं। इस मामले पर ना देश के गृह मंत्री कुछ बोल रहे हैं ना ही बिहार के गृह मंत्री। बिहार के मुख्यमंत्री अपनी बातों को जनता के सामने रखें और इस मामले को स्पष्ट करें। तेजस्वी प्रसाद यादव ने विपक्ष के सभी नेताओं से बिहार आने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप संसद खत्म होने पर यहां आइए और बिहार के मुख्यमंत्री से इसका जवाब मांगा जाए।

इसके बाद उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में बड़े-बड़े माफियाओं पर जब तक कार्रवाई नहीं होगी तब तक कुछ बदलने वाला नहीं है। बिहार में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है, बिहार की छवि पुलिस स्टेट के रूप में बनाया जा रहा है। भरत तिवारी एनकाउंटर की लीपा-पोती की गई है। तेजस्वी ने कहा कि कल मैं रोहतास जा रहा हूं जहां एक मजदूर की मजदूरी मांगने पर हत्या कर दी जाती है। वहां मैं उनके परिवार से मिलूँगा। बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। जब राज्य का मुख्यमंत्री सात हत्या का आरोपी हो तो सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है।
 
संबंधित सामग्री

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बिहार में सियासी बयानबाजी तेज, अशरफ अली फातमी ने कहा...

यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) पर RJD अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री अशरफ अली फातमी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा है। 

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

जमुई मामले पर कांग्रेस का हमला, मधुबाला सिंह ने कहा- सीएम सम्राट...

कांग्रेस की नेता मधुबाला सिंह ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला बोला है।

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

सबौर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना, सीएम सम्राट से की इस्तीफे की मांग

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जमुई की घटना पर कहा कि जो वीडियो आया है वो शर्मशार करने वाला है।

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

करोड़ों की शराब पर चला बुलडोजर, 7500 लीटर देसी-विदेशी शराब नष्ट

गोपालगंज में शराब तस्करों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है।