लुटेरी दुल्हन

सिंदूरदान हुआ, जेवर पहने और एजेंट संग रफूचक्कर हुई दुल्हन, बिहार में ठगी का शिकार हुआ दूल्हा

गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ले में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

By : Rani Thakur
सिंदूरदान हुआ, जेवर पहने और एजेंट संग रफूचक्कर हुई दुल्हन, बिहार में ठगी का शिकार हुआ दूल्हा

AI Generated Image

न्यूज 11 भारत / बिहार डेस्क
अभिषेक राज / गया जी :
गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गांधी मोहल्ले में शादी के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी रविंद्र कुमार शादी करने बारात लेकर गया पहुंचे थे। 

हिंदू रीति-रिवाज से हुई शादी 

हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे और सिंदूरदान के बाद दूल्हे ने दुल्हन को सोने-चांदी के जेवर भी पहनाए। लेकिन शादी के कुछ ही देर बाद कथित एजेंट शकील पहचान पत्र की फोटोकॉपी कराने का बहाना बनाकर दुल्हन को बाइक पर बैठाकर फरार हो गया। दोनों के मोबाइल भी बंद मिले।

थाने में शिकायत दर्ज

पीड़ित रविंद्र ने मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि शादी से पहले एजेंट ने एक लाख रुपये नकद लिए, जबकि दुल्हन ने शॉपिंग और मेकअप के नाम पर भी हजारों रुपये खर्च कराए। विदाई से पहले शादी के फोटो और वीडियो तक डिलीट करवा दिए गए।

दुल्हन व एजेंट की तलाश जारी 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुल्हन की कथित बड़ी बहन और एक बिचौलिये को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुख्य आरोपी दुल्हन और एजेंट की तलाश जारी है। इंस्पेक्टर देवराज इंद्र ने बताया कि पूरे गिरोह की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर शादी की थी और अब उनकी वर्षों की जमा-पूंजी ठगी का शिकार हो गई।
 
संबंधित सामग्री

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

पुलिस टीम पर हमला और फायरिंग मामले में चार गिरफ्तार, एक बाइक और दो लग्जरी कार जप्त

ड्रोन से कैमूर में पुलिस टीम पर हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई वायरल वीडियो मामला: ADG लॉ एंड ऑर्डर का बयान, कहा- नाबालिगों का चेहरा उजागर करना भी... 

जमुई में लड़की के साथ दुर्व्यवहार और छेड़खानी का वीडियो वायरल होने के मामले में ADG Law & Order K.S. अनुपम ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी।

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

छात्रा मौत मामला: DIG से न्याय की गुहार, मां ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल

सिमरी बख्तियारपुर के शैनी टोला स्थित एक कंप्यूटर सेंटर में 17 वर्षीय छात्रा रूपा कुमारी की मौत के मामले में कोसी प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) डॉ. आशीष कुमार से न्याय की गुहार लगाई गई है।

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान, कहा- प्रधानमंत्री ऐसी घटनाओं पर...

जमुई कांड पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिहार में अराजक स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

जमुई मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन, SIT गठित; तीन गिरफ्तार 

सोशल मीडिया पर वायरल छेड़खानी के वीडियो पर जमुई पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।