न्यूज 11 भारत / पटना डेस्क: बिहार के सभी 46 सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए छात्र-छात्राएं अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी नामांकन, कोर्स और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
21 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की तरफ से आवेदन की अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक निर्धारित की गई है।
प्रवेश परीक्षा से चयन
पॉलिटेक्निक के तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए नामांकन प्रवेश परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
बहुत कम होगी फीस
सरकार की तरफ से पॉलिटेक्निक संस्थानों में नामांकन के लिए मात्र 5 रुपये वार्षिक प्रवेश शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा ट्यूशन फीस भी मात्र 5 रुपये प्रति महीने रखी गई है।
आरक्षित वर्ग के लिए निःशुल्क शिक्षा
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त है। सरकार का यह कदम तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है।
अन्य शुल्क की जानकारी
छात्रों को 1,500 रुपये वार्षिक विकास शुल्क देना होगा। इसके साथ-साथ 300 रुपये छात्र बीमा शुल्क के रूप में नामांकन के समय जमा करने होंगे।
आधुनिक कोर्स की भी व्यवस्था
आपको बता दें कि इन संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, फायर टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स (रोबोटिक्स) जैसे आधुनिक कोर्स भी उपलब्ध हैं।