होली पर्व को लेकर मोतिहारी में प्रशासन सख्त, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

By : Vaibhaw Vikram
होली पर्व को लेकर मोतिहारी में प्रशासन सख्त, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था

मनीष कुमार/न्यूज11 भारत

मोतिहारी/डेस्क: मोतिहारी में होली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसी क्रम में शहर के होटलों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान छतौनी थाना क्षेत्र स्थित सिमरन होटल में शराब पार्टी करते हुए होटल मालिक समेत पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार एएसपी हेमंत सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमरन होटल में कुछ लोग बैठकर शराब पार्टी कर रहे हैं. 

सूचना के आधार पर एएसपी हेमंत सिंह, प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार तथा डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब होटल के कमरा नंबर 301 में पहुंची तो वहां शराब पार्टी की तैयारी के संकेत मिले. कमरे में टेबल पर खाने-पीने का सामान सजा हुआ था, जिसमें अंडा, मीट और चावल परोसा गया था तथा तीन ग्लास भी रखे हुए थे. इसके बाद पुलिस द्वारा होटल के अन्य कमरों की भी सघन तलाशी ली गई, हालांकि दूसरे कमरों से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई. कमरे में मौजूद पांच लोगों को तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. साथ ही सभी लोगों की शराब सेवन की पुष्टि के लिए मेडिकल जांच कराई जा रही है.

तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की है. पुलिस सभी हिरासत में लिए गए व्यक्तियों के मोबाइल फोन समेत अन्य सामान की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इस मामले का संबंध किसी बड़े नेटवर्क से तो नहीं है.

प्रभारी सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. वहीं एएसपी हेमंत सिंह ने कहा कि होली पर्व को लेकर शहर में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान सिमरन होटल में शराब पार्टी की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई. फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.

यह भी पढ़ें: सैनिक स्कूल परीक्षा में नवादा के छात्र ने किया टॉप, संस्कार नीरज ने हासिल किया मुकाम

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य