पवन सिंह/न्यूज11 भारत
सारण/डेस्क: प्रियंक कानूनगो, सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशानुसार ए.एच.टी.यू.सारण एवं महिला थाना द्वारा शनिवार को टीम गठित कर मढ़ौरा, मकेर, जनताबाजार, सहाजितपुर, बनियापुर एवं मशरक थानान्तर्गत आर्केस्ट्रा का विधिवत घेराबंदी कर छापामारी की गयी. इस क्रम में जबरन प्रताड़ित कर आर्केस्ट्रा में नृत्य करवाये जाने वाली 9 नाबालिग लड़कियां (जिनमें बिहार-1, पश्चिम बंगाल-2, झारखंड-2, उत्तरप्रदेश-2 एवं नेपाल-2) और 1 बालिग लड़की को मुक्त कराते हुए 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 1 विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया. इस संबंध में महिला थाना कांड सं.-103/25, दिनांक-27.12.2025 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में मई 2024 से अबतक सारण जिलान्तर्गत कुल-289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराकर 36 कांड दर्ज करते हुए 95 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. साथ ही 1 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है.
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम और पता
- आदित्य कुमार, पिता रामरतन चौधरी, साकिन-बगही निमीया टोला, थाना-बैरिया, जिला-प. चंपारण.
- विजय कुमार, पिता-सुभाष साह, साकिन-तरवारा, थाना-तरवारा, जिला-सिवान
- विधि-विरुद्ध बालक-011
छापामारी दल में शामिल सदस्य
- थानाध्यक्ष महिला / मढ़ौरा, मशरक, मकेर, जनताबाजार, सहाजितपुर एवं बनियापुर थाना एवं अन्य पदाधिकारी / कर्मी
- प्रभारी ए.एच.टी.यू. सारण
- मिशन मुक्ति फाउन्डेशन के सदस्य
- नारायणी सेवा संस्थान, सारण के सदस्य
- रेस्कयू एण्ड रिलीफ फाउन्डेशन, पश्चिम बंगाल
उल्लेखनीय है कि महिलाओं के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ सारण पुलिस द्वारा "आवाज दो" अभियान चला कर लगातर कार्रवाई की जा रही है. इस अभियान के तहत अभी तक 817 महिलाओं को विभिन्न माध्यमों से मदद पहुंचाई गई, जिसमें 289 लड़कियों को अनैतिक देह व्यापार से मुक्त कराया गया, 413 अपहृत लड़कियों को बरामद किया गया एवं 115 लड़कियों को हेल्पलाईन नम्बर के माध्यम से सहायता पहुंचाई गई. जनता से सूचना और सहयोग की अपील है, यदि आप या आपके आसपास कोई महिला इस तरह की समस्याओं से जुझ रही है, तो "आवाज दो" हेल्पलाईन नं.-9031600191 से अपनी बात हम तक पहुंचाएं.
यह भी पढ़ें: बरायं में विज्ञान का उत्सव: क़ासमी मेमोरियल स्कूल के साइंस एग्जीबिशन में बच्चों की दिखी प्रतिभा, बटोरा सम्मान