इन्द्रदेव/न्यूज11 भारत
सहरसा/डेस्क: बिहार के सहरसा जिले के काशनगर थाना क्षेत्र के महुआ से पुलिस हिरासत में संदिग्ध मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि शराब मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात करीब दो बजे सोमन महतो को गिरफ्तार किया था. गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजने के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. परिजनों ने पुलिस पर गंभीर मारपीट का आरोप लगाया है.
पीड़ित की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस उनके पति को शराब पीने के आरोप में हिरासत में ले गई थी. गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे थाना से फोन आया कि उनके पति की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान पुलिस की पिटाई से हालत खराब हुई है.
घटना की जानकारी मिलने पर सिमरी बख्तियारपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश ठाकुर अस्पताल पहुंचे. उन्होंने कहा कि 96/25 एक्साइज एक्ट के तहत दो अभियुक्त, सुमन महतो और बवलू महतो, को हिरासत में लिया गया था. न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए गाड़ी पर बैठाने के दौरान एक अभियुक्त सुमन महतो को अचानक मिर्गी जैसा दौरा पड़ा और वह गिर गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है.
अस्पताल के डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 40 वर्षीय सोनम कुमार पुलिस अभिरक्षा में गिर गया था. उसके शरीर पर बाहरी चोट नहीं दिखी, लेकिन सीटी स्कैन में अंदरूनी रक्तस्राव पाया गया. जीभ भी कट गई थी, जिसका इलाज कर दिया गया है. इस्ति नाजुक हैं बेहतर उपचार के लिए मरीज को पटना रेफर कर दिया गया है.
हालांकि काशनगर थाना प्रभारी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने कोई आरोप नहीं लगाया है, लेकिन आरोपी को लाने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है. मामला गंभीर होने के कारण जांच की मांग तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड के बावजूद स्थिर बना हुआ है तापमान, पारा गिरेगा तो रुलायेगी ठंड